{"_id":"6adbcb71098bccbb4f0b6560","slug":"fir-registered-over-the-issuance-of-birth-certificates-by-hacking-the-ids-of-four-gram-panchayats-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-176253-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चार ग्राम पंचायतों की आईडी हैक कर जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चार ग्राम पंचायतों की आईडी हैक कर जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में प्राथमिकी
विज्ञापन
अमरोहा। मंडी धनौरा ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों की आईडी हैक कर 1100 से अधिक जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में सीएमओ ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे पहले जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत की आईडी से 498 फर्जी प्रमाणपत्र जारी होने पर डिडौली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दोनों मामलों की जांच अलग-अलग थानों की पुलिस कर रही है।
सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर के अनुसार, बृहस्पतिवार को पंचायत सचिवों ने उनके कार्यालय पहुंचकर आईडी हैक होने और उससे फर्जी प्रमाणपत्र जारी किए जाने की जानकारी दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मंडी धनौरा ब्लॉक की मुसल्लेपुर, बाखरपुर, मोहम्मदी और सैदपुर ग्राम पंचायतों की आईडी से ये प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। चारों पंचायतों की जिम्मेदारी पंचायत सचिव राजीव चौधरी के पास है। इन आईडी से पांच अक्तूबर से प्रमाणपत्र जारी होने शुरू हुए थे।
वहीं, जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत की आईडी से छह और सात अक्तूबर को 498 प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। इनमें उत्तर प्रदेश के 270 लोगों के नाम थे, जबकि बाकी प्रमाणपत्र 19 राज्यों के लोगों के नाम पर जारी हुए थे। मंडी धनौरा की चार पंचायतों से जारी प्रमाणपत्रों में किन जिलों और राज्यों के लोगों के नाम शामिल हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
सभी 576 ग्राम पंचायतों की आईडी बंद
जन्म प्रमाण पत्रों में कथित फर्जीवाड़े के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी 576 ग्राम पंचायतों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और निकायों की संबंधित आईडी निष्क्रिय कर दी हैं। नई आईडी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते जिले में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का काम प्रभावित हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अन्य पंचायतों की आईडी पर भी संदेह
चर्चा है कि हसनपुर और अमरोहा ब्लॉक की कुछ अन्य ग्राम पंचायतों के सचिवों के मोबाइल पर भी ओटीपी आए हैं। इससे दूसरी आईडी को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इन पंचायतों की आईडी हैक होने और प्रमाण पत्र जारी किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी लखन सिंह यादव के अनुसार, चार पंचायतों के मामले में साइबर थाने और तोफापुर के मामले में डिडौली कोतवाली की पुलिस जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कुछ ग्राम पंचायतों की आईडी हैक कर 1100 से अधिक जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जाने के मामले में सीएमओ की ओर से साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इससे पहले एक मामला डिडौली कोतवाली में दर्ज हुआ था। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
- लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा