{"_id":"6adbcb6934a3196b8206f28b","slug":"teacher-constituency-election-9388-percent-voter-turnout-in-the-district-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176256-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक विधायक चुनाव : जिले में 93.88 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक विधायक चुनाव : जिले में 93.88 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षक विधायक द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को अमरोहा में 93.88 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 5814 पंजीकृत मतदाताओं में से 5458 ने मताधिकार का प्रयोग किया। दिनभर मतदान केंद्रों पर शिक्षकों की लाइनें लगी रहीं। डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने सातों मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिले में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। मतदान के लिए क्षेत्र पंचायत कार्यालय अमरोहा, नगर पंचायत कार्यालय नौगावां सादात, क्षेत्र पंचायत कार्यालय जोया, हसनपुर, गंगेश्वरी, धनौरा और गजरौला में केंद्र बनाए गए थे। मतदान शाम चार बजे तक चला। निर्धारित समय तक केंद्रों के अंदर पहुंचने वाले मतदाताओं को भी वोट डालने का अवसर दिया गया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
जिले में कुल 5814 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 3488 पुरुष और 2326 महिला मतदाता शामिल थे। कुल 5458 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 3329 पुरुष और 2129 महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों और सपा प्रत्याशी हाजी मो. दानिश अख्तर समेत 17 प्रत्याशी मैदान में थे। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि जिले में चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।