बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Encroachment on the banks of the Ganges: Six arrested, including the then SDM.

गंगा के आंचल पर कब्जा, तत्कालीन एसडीएम समेत छह गिरफ्तार

Amit Sharma अमित शर्मा
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:17 PM IST
Encroachment on the banks of the Ganges: Six arrested, including the then SDM.
गुन्नौर। कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र में कूटरचित तरीके से गंगा की 800 बीघा से अधिक भूमि राजस्व एवं चकबंदी विभाग के अधिकारियों के सहयोग से नौ अधिकारी व कर्मचारी समेत 58 अपात्रों के नाम दर्ज कर दी गई। इस मामले में हलका लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, ग्राम पंचायत सदस्यों समेत 19 के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तत्कालीन एसडीएम, तत्कालीन चकबंदी अधिकारी व चकबंदी लेखपाल, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक एवं पूर्व ग्राम प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जनपद के थारा रजपुरा क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी स्वाती शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान मे गांव भौना नंगला असदपुर तहसील गुन्नौर में हल्का लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। गैर आबाद गांव सुखैला हल्का क्षेत्र भौना नंगला के अंतर्गत आता है। 12 मार्च 2007 से अंतर्गत धारा 4क (2) उत्तर प्रदेश जोत चकबंदी अधिनियम के प्रकाशन होने के बाद चकबंदी संक्रिया के अधीन रहते हुए जोत चकबंदी आकार पत्र 23 भाग 1 पर फर्जी ढंग से बिना किसी सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के 58 व्यक्तियों के नाम फर्जी प्रविष्टियां तत्कालीन चकबंदी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा रेत के खाते की श्रेणी 5 (3) के तहत गंगा की भूमि के खाते की क्रमश: 56.3060 हैक्टेयर व 15.244 हैक्टेयर यानी कुल 71.5500 हैक्टेयर भूमि को श्रेणी 6 (4) के तहत दर्ज कर दी थी। जिसके संज्ञान में आने पर 09 दोषी अधिकारी व कर्मचारी व 58 अपात्र लाभार्थियों के विरुद्ध थाना गुन्नौर में मुकदमा अपराध संख्या 480/2018 में मुकदमा दर्ज कराया गया तथा तत्कालीन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चकबंदी अधिकारी द्वारा धारा 42क जो अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर फर्जी प्रविष्टियां निरस्त की गईं। उक्त घटना के एक वर्ष के बाद पुन: 29 जून 2019 को उक्त गंगा के खाते की भूमि को तत्कालीन एसडीएम ओमवीर सिंह द्वारा 162 लाभार्थियों के पक्ष में स्वीकृत किया गया और 19 मार्च 2020 को चकबंदी विभाग द्वारा वही पर अंकित किया गया। 10 अगस्त 2020 को चकबंदी लेखपाल, चकबंदी कर्ता, सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा राजस्व निरीक्षक कार्यालय की रिपोर्ट प्रेषित की गई कि 162 बजाए 78 गाटों के 56.0820 हैक्टेयर क्षेत्र को कृषि आवंटन 140 लाभार्थियों के पक्ष में दर्ज किया जाना है। क्योंकि 21 गाटों का कुल रकबा 13.2180 हैक्टेयर डबल यानि अधिक हो गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व जय भारद्वाज से विधिक परामर्श के बाद उक्त आवंटन 29 जून 2019 को चकबंदी अधिकारी को अमल दरामद करने के निर्देश दिए गए और 21 जनवरी 2022 को संशोधन तालिका पर सहायक चकबंदी अधिकारी के हस्ताक्षर के बाद जोत चकबंदी आकार पत्र भाग 1 के चक्र संख्या 758 पर गंगा श्रेणी की भूमियों का अमल दरामद किया गया। एक वर्ष पूर्व 2018 में उक्त गंगा की भूमि को फर्जी लाभार्थियों को आवंटित होने पर मुकदमा दर्ज होने तथा आवंटन निरस्त होने के बावजूद पुन: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आवंटन किया गया। जिसमें राजस्व संकिता 2006 की धारा 119 से 126 का उल्लंघन किया गया। जिसमें धारा 125 के तहत यदि सूची में शामिल व्यक्तियों की संख्या उन व्यक्तियों की संख्या से अधिक है जिन्हें भूमि व्यवस्थित की जानी है। तब यह सूची भूमि प्रबंधक समिति द्वारा बुलाई गई ग्राम सभा की खुली बैठक के समक्ष रखी जाएगी और आवंटन के लिए ऐसे व्यक्तियों का चयन किया। ये भी बताया गया कि हस्ताक्षर अंग्रेजी अपठित शेष किया जाएगा जो बैठक की सहमति से गुण दोष के आधार पर पर सर्वोत्तम पाए जाए और यदि सहमति नहीं बन पाती तो समिति लाटरी के द्वारा व्यक्तियों का चयन करेगी। जबकि 162 लाभार्थियों के स्वीकृत होने क बाद 140 लाभार्थियों को आवंटित की गई। जिसमें धारा 125 राजस्व संहिता का पालन नहीं किया गया। 31 मार्च 2023 को उक्त 17 अपात्र लाभार्थियों के आवंटन निरस्त करने के बाद भी 145 लाभार्थियों के नाम अभिलेखों में दर्ज हैं। जिनको कभी भी कब्जा नहीं दिलाया गया और न ही कभी किसी लाभार्थी द्वारा इसकी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उक्रांद ने सरकार पर साझा निशान, कहा-राज्य बचाने की लड़ाई जारी

04 Jul 2026

भदोही में सपा ने बाबा लक्शीशाह बंजारा की मनाई जयंती;VIDEO

04 Jul 2026

भदोही में पानी भरते समय कुएं में गिरकर शख्स की मौत ;VIDEO

04 Jul 2026

लखनऊ में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बख्शी का तालाब तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

04 Jul 2026

अलीगढ़ डीएम-एसएसपी व नगर आयुक्त ने किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण

04 Jul 2026
विज्ञापन

महमूदाबाद में शनिवार सुबह एक हॉस्टल मालिक का शव झाड़ियो में पड़ा मिला है।

04 Jul 2026

मोबाइल एप से ई-रिक्शा लॉक किए जाने के बढ़ते मामलों ने चालकों की नींद उड़ा दी है।

04 Jul 2026
विज्ञापन

Korba: 14 फीट का विशाल किंग कोबरा देख मचा हड़कंप, RCRS की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

04 Jul 2026

VIDEO: देर से शादी से गड़बड़ा रहे हार्मोंस, 15 फीसदी महिलाएं रसौली से पीड़ित

04 Jul 2026

VIDEO: किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत, एसएन में 25 जुलाई से शुरू हो सकता है किडनी ट्रांसप्लांट

04 Jul 2026

VIDEO: छह लाख बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा, तीन दिन बढ़ा अभियान

04 Jul 2026

VIDEO: हाईवे से निकलना बना मुसीबत, जगह-जगह जलभराव

04 Jul 2026

VIDEO: आगरा में मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण, सेनानायक ने सीसीटीवी कैमरे-कंट्रोल रूम परखा

04 Jul 2026

हमीरपुर: रैल में संपर्क मार्गों का बलिदानियों के नाम पर होगा नामकरण, ग्राम सभा की बैठक में फैसला

VIDEO: अनूठी परंपरा, 40 दिन तक व्रत और भोजन में सिर्फ ढोढा-चटनी; सद्गुरु टेंऊंराम के जन्मोत्सव की अनोखी परंपरा

04 Jul 2026

VIDEO: शिलांग में होगी सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, आगरा के 10 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

04 Jul 2026

VIDEO: माल ढुलाई से रेल मंडल ने जून में कमाए 30.97 करोड़

04 Jul 2026

VIDEO: टनकपुर-नांदेड़ के बीच यात्रा होगी आसान, छह जुलाई से चलेगी नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन

04 Jul 2026

मंडी: नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम पड्डल मैदान में हुए ट्रायल, 25 खिलाड़ियों का चयन

04 Jul 2026

Bihar Politics: Samrat ने क्यों बहाल की Lalu-Rabri की Z सुरक्षा ? सरकार के यू टर्न के बाद सियासत तेज

04 Jul 2026

बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर तीन घंटे धरना

5 लाख रुपये की लागत से बने डीप बोर का मंत्री ने किया उद्घाटन

मौसम की मार से अस्पताल में बढ़े दाद-खाज के मरीज; VIDEO

04 Jul 2026

खेल में भविष्य संवारने के लिए पसीना बहा रहे वेटलिफ्टर;video

04 Jul 2026

स्टेट की भूमि से प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा, VIDEO

04 Jul 2026

नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी रोकना का किया प्रयास, पुलिस बल ने रोका;video

04 Jul 2026

फूलपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी; VIDEO

04 Jul 2026

आजमगढ़ में चालकों का धरना स्थगित, परिवहन आयुक्त ने वार्ता के लिए बुलाया लखनऊ;video

04 Jul 2026

विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने निकाली पदयात्रा

04 Jul 2026

चंदौली में पंचायत में सुलझा दंपती का विवाद, साथ रहने का लिया संकल्प;video

04 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed