{"_id":"6a4ac2bf8877818c900c7550","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-a-live-electric-pole-on-the-divider-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-137323-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर मोहल्ला गिहार निवासी युवक गौरव (26) की मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत के मामले में परिवार की ओर से कोई कार्रवाई न कराते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
भाई रोहित के मुताबिक, शनिवार को दोपहर करीब 11:30 बजे उसका भाई गौरव इस्लामनगर चौराहे के निकट हाईवे की एक लेन से दूसरी ओर जाने के लिए डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग से निकल रहा था। तभी वह रेलिंग से सटे स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। उन्हें पास के ही निजी चिकित्सक को दिखाया गया। वहां भाई को मृत घोषित कर दिया गया।
रोहित ने बताया कि गौरव चार भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं, गौरव की मौत से पत्नी करिश्मा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। भाभी रेखा का था कि गौरव की मौत से करीब सात माह के बेटे ईशान के पालन-पोषण पर संकट रहेगा।
विज्ञापन
-- --
युवक की मौत डिवाइडर पर लगे जिस स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट से हुई है। वह बिजली निगम का खंभा नहीं बल्कि नगर पालिका परिषद की ओर से लगाया गया है।
मनोज कुमार, एसडीओ, उपखंड बहजोई
-- --
नगर पालिका परिषद की ओर से समय-समय पर सभी स्ट्रीट लाइटें चेक कराई जाती हैं। पता नहीं, युवक के साथ कैसे हादसा हो गया।
राजेश शंकर राजू, पालिकाध्यक्ष, बहजोई