पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Aligarh-Moradabad high-speed corridor will now pick up pace... it will pass through 69 villages in Sambhal.

Sambhal News: अब रफ्तार पकड़ेगा अलीगढ़-मुरादाबाद हाईस्पीड कॉरिडोर...संभल के 69 गांवों से गुजरेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The Aligarh-Moradabad high-speed corridor will now pick up pace... it will pass through 69 villages in Sambhal.
संभल। ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए प्रस्तावित अलीगढ़-मुरादाबाद हाईस्पीड एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर संभल जिले के 69 गांवों से होकर गुजरेगा। जिला प्रशासन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने कॉरिडोर के दायरे में आने वाले 69 गांवों में भूमि की खरीद-फरोख्त पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही, राजस्व मानचित्र और अन्य आवश्यक भूमि रिकार्ड तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

संभल जिले की दो प्रमुख तहसील संभल और गुन्नौर के गांव इस हाईस्पीड कॉरिडोर से सीधे प्रभावित होंगे। एनएचएआई ने पत्र में स्पष्ट किया है कि कॉरिडोर का रूट संभल के 69 गांवों से होकर गुजरेगा। जमीन की पैमाइश और अधिग्रहण की कागजी कार्रवाई को समय से पूरा करने के लिए कंसलटेंसी कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। यही प्रतिनिधि सीधे संभल के राजस्व अधिकारियों, तहसीलदार और लेखपालों से संपर्क कर संबंधित गांवों के विलेज मैप और जमीन से जुड़ी अन्य जानकारियां हासिल करेंगे, ताकि इन्हें हाईवे के फाइनल डिजाइन और डीपीआर में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कॉरिडोर गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा, जिससे गंगा एक्सप्रेसवे किनारे विकसित हो रहे औद्योगिक गलियारे को अलीगढ़ और मुरादाबाद की सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्टिविटी मिलेगी। अभी तक संभल जिले को मुख्य रूप से स्टेट हाईवे के माध्यम से अलीगढ़ और मुरादाबाद से जोड़ा जाता है लेकिन इस परियोजना के पूर्ण हो जाने से पहली बार संभल सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल जिले में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में पौटा गांव से अलीगढ़-मुरादाबाद हाईस्पीड कॉरिडोर प्रवेश करेगा। इसके बाद संभल तहसील के 40 गांव से होते हुए कैलादेवी क्षेत्र की ओर बढ़ेगा और फिर गुन्नौर तहसील में प्रवेश कर रजपुरा क्षेत्र से होते हुए बबराला थाना क्षेत्र के जिजौड़ा डांडा के निकट गंगा नदी को पार करेगा। इसके बाद यह बुलंदशहर जनपद होते हुए अलीगढ़ से जुड़ेगा।
एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि एनएचएआई की ओर से जारी पत्र मिल गया है। इसके आधार पर प्रोजेक्ट के संबंध में संबंधित गांवों में भूमि के क्रय-विक्रय और व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए हैं।
00000
इनसेट
इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
संभल तहसील के अंतर्गत गांव- कुदारसी, लखनपुर, मुबारिकपुर, सकरपुर तारनपुर, चाचूनागल, गौंहत, रझेड़ा सलेमपुर, बागड़पुर इम्मा, नूरपुर ततारपुर, नारंगपुर, रुदायन, लधनपुर शहवाजपुर, खिरनी मोहिउद्दीनपुर, बहादुर सराय उर्फ रायपुर, मूसापुर ईसापुर, चुहरपुर, बेनीपुर चक, कमलपुर सराय, गंदीपुरा, नरोत्तम सराय, रुकनुद्दीन सराय, रसूलपुर सराय, तुर्तीपुर इल्हा, इमादुल मुल्क, हिंदुपुरा, जलालपुर मोहम्मदाबाद, भोलेश्वर, नाहरठेर, खानपुर खुम्मार, मढ़लाई, तश्तपुर, फिरोजपुर, कटौनी, फुलसिंघा, बारीपुर भमरौआ, सिरसी देहात और पोटा।
गुन्नौर तहसील के अंतर्गत गांव- जिजोड़ा सैलाब, जिजौड़ा डांडा, भीकमपुर जागीर डांडा, तुमरिया खादर, कहरौला पट्टी शाकरी, कहरौला गर्वी, चाऊपुर सैलाब, चाऊपुर डांडा, दुपटा कला, भीकमपुर जैनी, चंदूनगला, रामपुर मोहकम, सिंघौली कल्लू, बहटकरन, एवजपुर, देवपुरा, जहानपुर, खगुपुरा, बरोरा, निजामपुर, भैंसरोली, मुटैना रतन कुंवर, मुटैना गिरधारी सिंह, हरुपुरा चेत सिंह, उधरनपुर खागी, चेत सिंह, भवावाला, लहरारतू, इकौना।

000000
इनसेट
स्थानीय विकास और कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख, राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे जुड़ जाएगा जिला
इस हाईस्पीड कॉरिडोर के बन जाने से न सिर्फ अलीगढ़ और मुरादाबाद के बीच की दूरी और समय बेहद कम हो जाएगी, बल्कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारिक और औद्योगिक विकास के लिए जीवन रेखा साबित होगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होने के कारण इसके आसपास नए लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक क्लस्टर विकसित होने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। संभल में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे खिरनी जंक्शन के निकट औद्योगिक गलियारा विकसित भी हो रहा है। खिरनी में ही यह कॉरिडोर गंगा एक्सप्रेसवे को क्रास करके गुजरेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed