{"_id":"6a4ac2fe91a1cfc433044df4","slug":"33-lakh-drains-cleaned-in-sambhal-yet-drains-filled-with-filth-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-137319-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल में 33 लाख साफ, फिर भी नाले गंदगी से अटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल में 33 लाख साफ, फिर भी नाले गंदगी से अटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। शहर में 33 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद नाले साफ नहीं हो सके। गंदगी से अटे पड़े हैं और पानी ओवरफ्लो है। लोगों के सामने वही समस्या है। उनका कहना है कि साफ-सफाई औपचारिकता के लिए की गई है। बेहतर सफाई नहीं हो सकी, जिस कारण समस्या बरकरार है। लोगों ने बताया कि नाले कूड़े और सिल्ट से ठसाठस भरे हुए हैं। निगरानी न होने से मनमाने ढंग से सफाई का काम किया गया है। ऐसे में बारिश होने पर शहर में जलभराव होना तय है।
यूं तो जून तक नालों की सफाई से लेकर सिल्ट उठाने का काम समाप्त हो जाता है। इस बार अधिकारियों की अनदेखी से बड़े नालों की सफाई का ठेका समय से नहीं हो सका, जबकि छोटे नालों की सफाई नगर पालिका ने अपने संसाधनों से कराई।
अधिकारियों का दावा है कि सफाई का काम चल रहा है, लेकिन अब तक किसी भी नाले की पूरी सफाई नहीं हो पाई है। जुलाई का पहला हफ्ता शुरू हो गया है। बारिश शुरू होने पर नाला सफाई का काम केवल दिखावटी ही हो सकेगा। अधिकतर नाले कूड़े से भरे हुए हैं।
विज्ञापन
शहर के कई नाले लंबे समय से कूड़े से अटे पड़े हैं। बरसात के दिनों में यह हादसों का अंदेशा पैदा करते हैं। भीषण गर्मी में मच्छरों से लोग परेशान हैं। लोगों ने मांग की है कि इनकी सफाई की सफाई होनी चाहिए। साथ ही इन पर स्लैब भी डालकर कवर किया जाना है। क्योंकि इनकी गहराई भी काफी है। अभी दलदल की तरह हैं और सफाई के बाद कुएं की तरह बन जाएंगे।
00000
कूड़े से अटे पड़े हैं नाले
मोहल्ला हल्लूसराय में स्थित नाला कूड़े से बंद पड़ा है। यह चौधरी सराय की ओर से हल्लू सराय तक पहुंचा है। इसकी सफाई नहीं होने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या है। आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज के नजदीक भी बड़ा नाला चोक पड़ा है। सीवर लाइन तक इस इलाके में चोक पड़ी है। यही स्थिति देहली दरवाजा के नाले की है। कूड़ा पूरी तरह भरा हुआ है। मनोकामना मंदिर के नजदीक भी बड़ा नाला कूड़े से अटा पड़ा है। हसनपुर मार्ग, भूरेशाह रोड और नई सराय में भी नालों की सफाई नहीं की गई है। इन इलाके के लोग दुर्गंध से परेशान हैं।
00000
लोग बोले...
नियमित सफाई ही नहीं हुई। बारिश में और आकर यहां कूड़ा-करकट रुक गया। अब गंदगी से नाला भरा हुआ है। बारिश में निश्चित समस्या होगी।
शकील, हल्लूसराय
000
नाला कभी साफ ही नहीं होता। बीते वर्ष सफाई ही हुई थी। इस वर्ष सिर्फ खानापूरी की गई। नाले में गंदगी रहने से कोई आइडिया नहीं रहता है। हादसों का डर बना रहता है। बारिश में समस्या ज्यादा रहती है। समाधान मिलना चाहिए।
मोहम्मद फईम, देहली दरवाजा
000
नाला गंदगी से अटा है। यदि कोई गिर जाए तो निकाल पाना मुश्किल होगा। नाले से बदबू भी आती है। अगरबत्ती जलाकर पास में रहने को मजबूर हैं।
अनवर, स्थानीय निवासी
000
नाले में गंदगी रहना आम बात हो गई है। किसी से शिकायत करो तो फर्क नहीं पड़ता। लग ही नहीं रहा कि कोई सिस्टम काम कर रहा है। सिर्फ मनमानी हो रही है।
नदीम, मोहल्ला नाला
000
नालों की सफाई का काम चल रहा है। करीब 75 फीसदी नालों की सफाई हो गई है। बाकी जो बचे हैं, जल्द ही सफाई कराई जाएगी।
आसिफ, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका, संभल