पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Direct contest for the posts of President and Secretary in Rajpura, Bahjoi, and Gunnaur.

Sambhal News: रजपुरा, बहजोई व गुन्नौर में अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए सीधा मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Direct contest for the posts of President and Secretary in Rajpura, Bahjoi, and Gunnaur.
चंदौसी। जोश और गहमागहमी भरे माहौल में रविवार को मौलागढ़ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में आठ ब्लॉक और दो नगर इकाइयों के निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया रविवार को हुई। बहजोई, गुन्नौर एवं रजपुरा ब्लॉकों में अध्यक्ष, मंत्री पद के लिए सीधा मुकाबला है। मतदान 12 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा, पंवासा, संभल, असमोली, जुनावई ब्लॉकों तथा चंदौसी एवं संभल नगर क्षेत्र की इकाइयों में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। रजपुरा ब्लॉक के कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। यहां अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बहजोई में अध्यक्ष पद के लिए उमा रानी व रवींद्र कुमार अरोरा, मंत्री के लिए जसपाल सिंह और अजीत कुमार राघव, कोषाध्यक्ष पद के लिए विदुषी गुप्ता और विनोद कुमार में सीधा मुकाबला है। गुन्नौर ब्लाक में अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र यादव व प्रशांत कुमार यादव व मंत्री के लिए ब्रजकिशोर यादव व हर्षित भारद्वाज और कोषाध्यक्ष पद के लिए कोमल प्रसाद और सुमित कुमार के बीच मतदान होगा। रजपुरा में अध्यक्ष पद के लिए लोकेश कुमार भारद्वाज व अवधेश कुमार, मंत्री पद के लिए तरुण कुमार व मुदित कुमार शर्मा में चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों ब्लॉकों में निष्पक्ष चुनाव के लिए दूसरे जिलों के मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। मतदान के पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 12 जुलाई को ही कर दी जाएगी। संबंधित ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मतदान कराया जाएगाा।
नामांकन प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा एवं प्रदेशीय एकाउंटेंट यशपाल सिंह की देख-रेख में प्राथमिक विद्यालय मौलागढ़ पर हुई। नामांकन प्रक्रिया में नीरज कुमार शर्मा, संजय कुमार सिंह, डा. सचिन सिंह, देवेश प्रताप सिंह, वैभव गुप्ता, शिवराम कृष्ण, अमित कुमार, असद हुसैन, मनोज कुमार, मोहम्मद नाजिम आदि का विशेष सहयोग रहा।



यह पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए
बनियाखेड़ा ब्लाॅक के लिए अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंत्री मोहित गोयल, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार निर्वाचित हुए। संभल ब्लाक के लिए मनीराम अध्यक्ष, मो. नदीम मंत्री और अवसीश कुमार कोषाध्यक्ष बने। पंवासा के लिए अमित वाष्र्णेय अध्यक्ष, दीक्षित गुप्ता मंत्री, शैलेंद्र कुमार पाल कोषाध्यक्ष चुने गए। जुनावई विकास खंड के लिए अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, मंत्री दुर्वेश कुमार यादव और कोषाध्यक्ष पंकज कुमार चुने गए। असमोली के लिए अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, मंत्री देशराज सिंह और कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार चुने गए। नगर क्षेत्र चंदौसी के लिए अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, मंत्री अभिषेक कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष आनंद बौद्ध चुने गए। नगर क्षेत्र संभल के लिए अध्यक्ष सैय्यद ईसार हुसैन चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed