{"_id":"6a494775e2d286c1010b202b","slug":"video-23-office-bearers-of-the-bku-sanyukt-morcha-have-collectively-resigned-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाकियू संयुक्त मोर्चा से दिया 23 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू संयुक्त मोर्चा से दिया 23 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा के 23 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी पर अपने मुद्दे से भटक जाने और औद्योगिक इकाइयों सेे अवैध वसूली करने का कारण बताया हैै।
मोर्चा के पदाधिकारी शनिवार शाम कवि नगर में मोर्चा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राम कृष्ण चौहान के यहां एकत्र हुए। इस दौरान मोर्च में राष्ट्रीय सचिव रहे चंद्रपाल सिंह ने कहा कि उनके संगठन को चलाने वाले एक पदाधिकारी अपने मुद्दे से भटक गए हैं। इस कारण संगठन से जुड़े पदाधिकारी सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं। राम कृष्ण चौहान ने कहा कि संगठन ने पिछले करीब पांच महीने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन चलाया, मगर कुछ पदाधिकारी औद्योगिक इकाइयों से अवैध वसूली और लेनदेन में लिप्त हो गए। इस कारण इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा देने वालों में चंद्रपाल सिंह, राम कृष्ण चौहान, ओमप्रकाश सिंह,तेजपाल सिंह, अंकुर सिंह, अहसान अली, अमरजीत सिंह, कार्तिक कुमार, सतवीर सिंह, जगवीर सिंह, मुनीष सलमानी, आदिल, ओमप्रकाश, समरपाल सिंह, रामसरण सिंह, मुन्नी देवी, सूरजमुखी, सोमपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, गंगाराम सिंह, पृथ्वी सिंह, प्रकाश सिंह और रामप्रसाद सिंह आदि शामिल रहे। उधर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का कहना है कि इस्तीफा देने वालों में कुछ निकाले जा चुके थे और कुछ अपने आप ही संगठन को छोड़ गए। इनका संगठन से कोई लेना देना नहीं है। रही बात लेनदेन की। आंदोलन एसडीएम की मौजूदगी में समाप्त हुआ था। वह ही बता सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।