{"_id":"6a49ffc96137d2253e0d38bf","slug":"video-solan-patta-chc-no-doctor-available-at-night-after-lizard-found-in-food-family-faces-trouble-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: खाने में निकली छिपकली, पट्टा सीएचसी पहुंचे परिजनों को नहीं मिला डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खाने में निकली छिपकली, पट्टा सीएचसी पहुंचे परिजनों को नहीं मिला डॉक्टर
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:25 PM IST
Link Copied
दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात एक परिवार को तब दिक्कत झेलनी पड़ी, जब खाने में छिपकली मिलने के बाद वे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।
जानकारी के अनुसार, पट्टा क्षेत्र के एक गांव में भोजन के दौरान खाने में छिपकली निकल आई। एहतियात के तौर पर परिवार के सदस्य रात में इलाज के लिए पट्टा सीएचसी पहुंचे, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पट्टा सीएचसी में रात के समय डॉक्टरों की अनुपलब्धता लंबे समय से बनी हुई है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
लोगों ने स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।