{"_id":"6a49f2b0683746f21e081781","slug":"video-nahan-first-batch-of-devotees-leaves-for-amarnath-yatra-2026-sirmaur-news-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2026: नाहन से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2026: नाहन से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:29 AM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को रवाना हुआ। ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।
शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति नाहन के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक यात्रा 12 जुलाई तक चलेगी। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक काली स्थान मंदिर नाहन से किया गया।
समिति के अनुसार श्रद्धालु त्रिलोकपुर होते हुए अमरनाथ के बालटाल मार्ग पहुंचेंगे और बाबा बर्फानी के पावन दर्शन करेंगे। इसके बाद यात्रियों का दल श्रीनगर, खीर भवानी, शंकराचार्य मंदिर, मां वैष्णो देवी और शिवखोड़ी के दर्शन कर पुनः नाहन लौटेगा।
पहले जत्थे में 45 श्रद्धालु शामिल हैं, जो श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।