{"_id":"6a49f9c0e7e7ab32ce0a8fdd","slug":"video-a-grand-procession-taken-out-in-datia-on-the-occasion-of-sant-kabir-jayanti-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दतिया में संत कबीर की जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया में संत कबीर की जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
दतिया ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:59 AM IST
Link Copied
समाज सुधारक संत कबीर की 628वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कोरी समाज द्वारा होलीपुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मोहन पटवा ने किया। चल समारोह होलीपुरा से प्रारंभ होकर रिंग रोड, टाउन हॉल, किला चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः होलीपुरा पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में समाजजनों ने संत कबीर साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह के समापन के बाद भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कमलेश वर्मा, रामकुमार वर्मा, राजेंद्र पटवा, गुड्डा शाक्य, केशव वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया और अपनी सक्रिय भागीदारी से आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।