{"_id":"6a4a4fe3db9ca44db802d39f","slug":"a-passing-doctor-saved-the-life-of-an-injured-watchman-bastar-news-c-1-1-noi1494-4469076-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांकेर में हादसा: सड़क पर तड़प रहे चौकीदार की डॉक्टर ने बचाई जान, 112 बुलाकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर में हादसा: सड़क पर तड़प रहे चौकीदार की डॉक्टर ने बचाई जान, 112 बुलाकर पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 06:21 PM IST
Link Copied
कांकेर जिले के बाईपास पर रविवार को दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में वन विभाग का एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल की मदद के लिए गुहार लगाई। इसी दौरान मौके से गुजर रहे एक डॉक्टर ने अपनी गाड़ी रोककर घायल की जान बचाने का प्रयास किया। उन्होंने प्राथमिक उपचार देने के साथ ही डायल 112 की मदद से घायल को अस्पताल भी भिजवाया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चिकित्सक की जमकर सराहना की।
बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित कांकेर बाईपास पर रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में वन विभाग का चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग मदद के लिए आवाज लगाने लगे। उसी समय किसी निजी कार्य से कांकेर बाईपास की ओर जा रहे डॉक्टर सनत नेताम ने अपनी गाड़ी रोककर सबसे पहले घायल की स्थिति देखी और सड़क पर ही उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।
समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिलने पर आसपास के लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायल को अस्पताल भेजने के बाद डॉक्टर सनत नेताम अपने निजी कार्य के लिए रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर ने घायल को देखते ही तुरंत गाड़ी रोकी, उसकी नब्ज जांची और डायल 112 को सूचना देकर उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।