Live
Asian Games 2026 Live: शूटिंग की स्कीट स्पर्धा में भारतीय मिक्स्ड टीम ने जीता कांस्य, अनंत-परिनाज ने किया कमाल
{"_id":"6ab47663902b2f7e600feab9","slug":"asian-games-day-5-live-updates-india-schedule-medal-tally-shooting-boxing-hockey-results-news-in-hindi-2026-09-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Live: शूटिंग की स्कीट स्पर्धा में भारतीय मिक्स्ड टीम ने जीता कांस्य, अनंत-परिनाज ने किया कमाल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Thu, 24 Sep 2026 12:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:22 PM IST
खास बातें
Asian Games Day 5 Results Medal Tally Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स में भारत का पदक अभियान गुरुवार, 24 सितंबर को भी जारी रहेगा। रोइंग, वुशु, निशानेबाजी, कैनो स्प्रिंट, तैराकी और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। सुबह से ही कई भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में नजर आएंगे। रोशिबिना और सतनाम-सलमान ने दो पदक दिला भी दिए हैं। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
भारत की मिक्स्ड स्कीट टीम- अनंत और परिनाज
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
12:19 PM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: पुरुष हॉकी में भारत ने द. कोरिया पर 5-0 की बढ़त बनाई
पुरुष हॉकी में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से जारी है। भारत ने कोरिया पर हाफटाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली है। शिलानंद लाकरा ने चौथे मिनट, सुखजीत सिंह ने नौवें मिनट में गोल दागा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग भारत को 3-0 से आगे कर दिया। इसके एक मिनट बाद अभिषेक ने गोल दागा। फिर दिलप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में गोल दाग भारत को 5-0 से आगे कर दिया।
12:17 PM, 24-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: रोइंग में बेहद करीबी अंतर से कांस्य पदक चूका, उज्ज्वल-रोहित चौथे स्थान पर
उज्ज्वल सिंह और रोहित की भारतीय जोड़ी पुरुष लाइटवेट स्कल्स में कांस्य पदक से बेहद मामूली अंतर से चूक गई। आखिरी चरण में दोनों हांगकांग की जोड़ी को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहे थे और एक समय सिर्फ 0.04 सेकंड पीछे थे। हालांकि, अंतिम 500 मीटर में भारत पिछड़ गया और 6:27.42 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
12:05 PM, 24-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारत को एक और कांस्य
भारत की परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका की जोड़ी ने स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। स्वर्ण की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन भारतीय जोड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। अनंत और परिनाज की जोड़ी ने 44 स्कोर किया और कांस्य पर कब्जा जमाया। चीन ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने रजत अपने नाम किया। अनंत और परिनाज का यह इस एशियाड में दूसरा पदक रहा। अनंत ने इससे पहले पुरुष स्कीट टीम के साथ और परिनाज ने इससे पहले महिला स्कीट टीम के साथ कांस्य जीता था। यह भारत का 15वां पदक है।
11:56 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: निशानेबाजी में स्कीट टीम स्पर्धा में भारत का पदक पक्का, स्वर्ण के लिए कड़ा मुकाबला
दक्षिण कोरिया ने लगातार दूसरी बार 8/8 का स्कोर किया और चीन पर दबाव बढ़ा दिया। चीन ने फिर 7/8 का स्कोर किया और वह संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। भारत ने भी आखिरकार परफेक्ट 8/8 का स्कोर करते हुए चीन और दक्षिण कोरिया से अंतर कम कर लिया है। मुकाबला अब बेहद रोमांचक हो गया है। वहीं, कतर पदक की दौड़ से बाहर हो गया है।
11:54 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: स्कीट में पदक की दौड़ में भारत, शीर्ष स्थान से सिर्फ दो अंक दूर
भारतीय स्कीट जोड़ी ने पदक की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा है। पहली तीन सीरीज के बाद भारत तीसरे स्थान पर है, लेकिन शीर्ष स्थान से सिर्फ दो अंक पीछे है। चीन फिलहाल सबसे आगे है और अब तक उसका प्रदर्शन बेहद सटीक रहा है। मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ है।
11:50 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: हॉकी में दक्षिण कोरिया पर भारत ने बनाई 3-0 की बढ़त
भारतीय टीम अपनी जीत की लय जारी रखने के इरादे से दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैदान में उतरी है। हालांकि, एक और दिन भारतीय खिलाड़ियों की नीली जर्सी नजर नहीं आ रही है। पहले क्वार्टर में भारत ने दक्षिण कोरिया पर 3-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए शिलानंद लाकरा, दिलप्रीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:50 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: स्कीट में भारत की वापसी, दक्षिण कोरिया की चूक का मिला फायदा
भारत के स्कीट निशानेबाजों ने वापसी करते हुए खुद को पदक की दौड़ में बनाए रखा है। दक्षिण कोरिया की चूक का भारतीय टीम ने फायदा उठाया। भारत और दक्षिण कोरिया 14-14 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
11:26 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: निशानेबाजी में क्या स्कीट मिश्रित टीम से भारत को मिलेगा एक और पदक?
परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका की जोड़ी स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के लिए एक और पदक जीतने उतरेगी। फाइनल में उनका सामना कोरिया, कतर और चीन की टीमों से होगा। फाइनल मुकाबला देरी से शुरू होगा और अब सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा।11:24 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: स्क्वैश में अनाहत सिंह का दबदबा, सीधे गेमों में जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
तीसरी वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह ने महिला सिंगल्स में शानदार शुरुआत की। भारतीय खिलाड़ी ने सिंगापुर की ऑ यॉन्ग वाई लिन को सीधे गेमों में 11-4, 11-5, 11-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। एशियन गेम्स में स्क्वैश मुकाबलों का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन मिलेगा। ऐसे में हर मुकाबला खिलाड़ियों के लिए अहम है।
11:24 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: कबड्डी में भारत ने ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चीनी ताइपे को 37-21 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण का अंत अजेय रहते हुए किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अब भारत पदक से सिर्फ एक कदम दूर है।