फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Satnam-Salman win rowing bronze in men's double sculls; Balraj Panwar finishes fourth in singles

सतनाम और सलमान ने जीता कांस्य: रोइंग में भारत को दिलाया इस एशियाड का पहला पदक; बलराज चूके, चौथे स्थान पर रहे

Thu, 24 Sep 2026 07:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Sep 2026 07:32 AM IST
सार

सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स में 6:13.25 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं बलराज पंवार पुरुषों की सिंगल स्कल्स में चौथे स्थान पर रहे। आखिरी 500 मीटर में पिछड़ने से उनका पदक जीतने का सपना टूट गया।

विज्ञापन
Satnam-Salman win rowing bronze in men's double sculls; Balraj Panwar finishes fourth in singles
सतनाम और सलमान - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को रोइंग में भारत को एक पदक मिला। सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने पुरुषों की डबल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं, पुरुषों की सिंगल स्कल्स में बलराज पंवार पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स के फाइनल में 6:13.25 का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने रेस के शुरुआती हिस्से में शानदार प्रदर्शन किया और 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर तक दूसरे स्थान पर बनी रही।
विज्ञापन


एक समय भारतीय जोड़ी स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की यी शुदी और नी यिदे की जोड़ी से महज आधे सेकंड पीछे थी। हालांकि, आखिरी चरण में सातनम-सलमान की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई और वे तीसरे स्थान पर खिसक गए। चीन की जोड़ी ने स्वर्ण और उज्बेकिस्तान के मेहरोजबेक ममतकुलोव और पावेल सोरिन ने रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी स्वर्ण पदक से 3.48 सेकंड और रजत से 2.76 सेकंड पीछे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

Satnam-Salman win rowing bronze in men's double sculls; Balraj Panwar finishes fourth in singles
बलराज पंवार - फोटो : ओलंपिक
बलराज ने पदक के लिए खूब लड़ाई की
पुरुषों की सिंगल स्कल्स में बलराज पंवार ने भी पदक की उम्मीद जगाई थी। वह 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर के बाद दूसरे स्थान पर थे। आखिरी 500 मीटर में हालांकि उज्बेकिस्तान के शखबोज खोलमुरजाएव और जापान के तात्सुया सकुरामा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। बलराज आखिरी चरण में सकुरामा से करीब पांच सेकंड आगे थे, लेकिन फिनिश लाइन तक पहुंचते-पहुंचते वह जापानी खिलाड़ी से आठ सेकंड पीछे रह गए। बलराज ने 6:54.80 का समय निकाला और चौथे स्थान पर रहे। चीन के झीवेई डेंग ने स्वर्ण पदक जीता। बलराज उनसे करीब 15 सेकंड पीछे रहे और मामूली अंतर से पदक से चूक गए।

भारत को दिलाया 13वां पदक
सतनाम और सलमान के कांस्य के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या 13 हो गई है। भारत ने अब तक एक स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed