फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   President, PM Modi congratulate Roshibina Devi, Satnam-Salman for historic Asian Games medals

एशियाड में भारत का डबल धमाका: रोशिबिना को रजत, सतनाम-सलमान ने जीता कांस्य; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Thu, 24 Sep 2026 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किग्रा सांडा स्पर्धा में रजत जीतकर लगातार तीसरे एशियाड में पदक अपने नाम किया। वहीं, सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुष डबल स्कल्स में कांस्य जीता। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने दोनों उपलब्धियों की सराहना की।

विज्ञापन
President, PM Modi congratulate Roshibina Devi, Satnam-Salman for historic Asian Games medals
रोशिबिना, सलमान और सतनाम - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए बुधवार का दिन दो खास उपलब्धियों वाला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर लगातार तीन एशियन गेम्स में पदक जीतने का इतिहास रचा। वहीं, रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने पुरुषों के डबल स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों उपलब्धियों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नेताओं ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

लगातार तीन एशियाड में रोशिबिना का पदक
रोशिबिना देवी ने 60 किलोग्राम सांडा में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही वह लगातार तीन एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय वुशु एथलीट बन गईं। उन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज, 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में सिल्वर और अब 2026 एआईची-नागोया एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोशिबिना को बधाई देते हुए लिखा, 'एशियन गेम्स 2026 में वुशू के महिलाओं के 60 किग्रा सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रोशिबिना देवी नाओरेम को बहुत-बहुत बधाई। लगातार तीन एशियाई खेलों में तीन मेडल जीतना भारतीय वुशू के लिए एक शानदार उपलब्धि और ऐतिहासिक उपलब्धि है। आपकी प्रेरणादायक यात्रा में ऐसे ही और भी गर्व के पल आते रहें।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने लिखा, 'महिलाओं के सांडा 60 किग्रा इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर नओरेम रोशिबिना देवी को बधाई। लगातार तीन एशियन गेम्स में मेडल जीतना यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन, साहस और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने भी बताया ऐतिहासिक पल
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोशिबिना की उपलब्धि को भारतीय वुशु के लिए ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय वुशू के लिए एक ऐतिहासिक पल, जब नाओरेम रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किग्रा सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। वह लगातार तीन एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय वुशू एथलीट बन गई हैं, जो उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प का एक शानदार उदाहरण है। इस शानदार उपलब्धि के लिए नाओरेम रोशिबिना देवी को बहुत-बहुत बधाई। उनका प्रदर्शन भारतीय एथलीटों की नई पीढ़ी को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।' केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा, 'एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के सांडा 60 किलोग्राम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर नओरेम रोशिबिना देवी को बहुत-बहुत बधाई।'

किरण रिजिजू ने भी रोशिबिना को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'रोशिबिना देवी का एशियन गेम्स में मेडल जीतने का सिलसिला जारी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के सांडा 60 किलोग्राम वुशु इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। ब्रॉन्ज (2018), सिल्वर (2022), सिल्वर (2026) - लगातार तीन गेम्स, तीन मेडल। हमें आप पर गर्व है।'
विज्ञापन

सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य
रोइंग के पुरुष डबल स्कल्स में सतनाम सिंह और सलमान खान ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। दोनों ने फाइनल में 6:13.25 का समय निकाला। इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों खिलाड़ियों के संयम और तालमेल की सराहना की। पीएम मोदी ने लिखा, 'पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में सतनाम सिंह और सलमान खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनका संयम और आपसी तालमेल काबिले-तारीफ रहा। उम्मीद है कि यह कामयाबी उन्हें आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।'

किरण रिजिजू ने भी दोनों को बधाई देते हुए लिखा, 'एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बधाई। हमारे रोअर्स का शानदार प्रदर्शन।' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एक और मेडल अपने नाम किया। रोइंग में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बहुत-बहुत बधाई। पानी पर की गई कड़ी मेहनत और पक्के इरादे की वजह से इस जोड़ी को पोडियम पर शानदार जगह मिली है। उम्मीद है कि यह कामयाबी उन्हें और भी बड़ी ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। जय हिंद।' केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा, 'एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डबल स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बहुत-बहुत बधाई।'

राष्ट्रपति ने बैडमिंटन टीम को भी दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को हार्दिक बधाई। यह सराहनीय उपलब्धि टीम के दृढ़ संकल्प, सहनशक्ति और लड़ने के जज्बे को दर्शाती है। इस गौरवपूर्ण सफलता में टीम के हर सदस्य ने अहम योगदान दिया। भविष्य के प्रयासों के लिए पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed