Live
Asian Games 2026 Live: हॉकी में भारत ने द. कोरिया को 8-2 से हराया, अनंत-परिनाज ने शूटिंग में दिलाया आठवां पदक
{"_id":"6ab47663902b2f7e600feab9","slug":"asian-games-day-5-live-updates-india-schedule-medal-tally-shooting-boxing-hockey-results-news-in-hindi-2026-09-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Live: हॉकी में भारत ने द. कोरिया को 8-2 से हराया, अनंत-परिनाज ने शूटिंग में दिलाया आठवां पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Thu, 24 Sep 2026 01:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:37 PM IST
खास बातें
Asian Games Day 5 Results Medal Tally Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स में भारत का पदक अभियान गुरुवार, 24 सितंबर को भी जारी रहेगा। रोइंग, वुशु, निशानेबाजी, कैनो स्प्रिंट, तैराकी और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। सुबह से ही कई भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में नजर आएंगे। रोशिबिना और सतनाम-सलमान ने दो पदक दिला भी दिए हैं। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
01:13 PM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: हॉकी में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराया
पुरुष हॉकी में पूल-ए के मैच में भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से हरा दिया। भारत के लिए शिलानंद लाकरा ने चौथे मिनट, सुखजीत सिंह ने नौवें मिनट में गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग भारत को 3-0 से आगे कर दिया। इसके एक मिनट बाद अभिषेक ने गोल दागा। फिर दिलप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में गोल दाग भारत को 5-0 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने दो और गोल दागे, जबकि कोरिया की ओर से भी पहला गोल हुआ। भारत की ओर से दिलप्रीत ने 32वें मिनट में अपना दूसरा गोल और अभिषेक ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। दक्षिण कोरिया की ओर से एकमात्र गोल किम जैहो ने 42वें मिनट में किया। तीसरे क्वार्टर तक भारत 7-1 से आगे थे। फिर चौथे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया की ओर से किम योंगबोक ने 52वें मिनट में गोल दाग स्कोर 7-2 कर दिया। वहीं, रजिंदर सिंह ने 60वें मिनट में गोल दागा और स्कोर 8-2 कर दिया। आखिर तक यही स्कोरलाइन रहा और भारत ने जीत हासिल की। अब पूल स्टेज में ही भारत का सामना जापान से होगा।एशियन गेम्स 2026: एशियाड में भारतीय हॉकी टीम की द. कोरिया पर सबसे बड़ी जीत, 64 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा?
12:51 PM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: भारत ने अब तक इस एशियाड में कौन-कौन से पदक जीते?
भारत ने अब तक इस एशियाड में 15 पदक जीते हैं। इनमें एक स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं। इनमें शूटिंग में भारत को सबसे ज्यादा आठ पदक मिले हैं। शूटिंग में चार रजत और चार कांस्य पदक आए हैं। महिला क्रिकेट टीम ने एकमात्र स्वर्ण जीता है। वहीं, बैडमिंटन में एक कांस्य आया है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी एक कांस्य आया है। रोइंग में एक कांस्य आया है। सॉफ्ट टेनिस में भारत ने एक कांस्य जीता है। भारोत्तोलन में भारत को एक रजत मिला है। वहीं, वुशु में भारत ने एक रजत जीता है। भारत फिलहाल पदक तालिका में 14वें स्थान पर है।एशियन गेम्स 2026: भारत के 15 पदक
| खेल | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल | पदक/स्पर्धा |
|---|---|---|---|---|---|
| बैडमिंटन | 0 | 0 | 1 | 1 | पुरुष टीम |
| क्रिकेट | 1 | 0 | 0 | 1 | महिला टीम |
| मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स | 0 | 0 | 1 | 1 | सुचिका तारियाल – महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा |
| रोइंग | 0 | 0 | 1 | 1 | सतनाम सिंह/सलमान खान – पुरुष डबल स्कल्स |
| निशानेबाजी | 0 | 4 | 4 | 8 | हिमांशु ढिल्लन – 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत
भारत – पुरुष टीम भारत – महिला टीम इलावेनिल वलारिवन – 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत रुद्रांक्ष पाटिल – 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत भारत – पुरुष स्कीट टीम भारत – महिला स्कीट टीम भारत – स्कीट मिश्रित टीम |
| सॉफ्ट टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 | जय मीना – पुरुष एकल |
| भारोत्तोलन | 0 | 1 | 0 | 1 | मीराबाई चानू – महिला 49 किग्रा |
| वुशु | 0 | 1 | 0 | 1 | रोशिबिना देवी – महिला 60 किग्रा |
| कुल | 1 | 6 | 8 | 15 | — |
विज्ञापन
12:44 PM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: दक्षिण कोरिया का पहला गोल
तीसरे क्वार्टर के बाद भारत ने दक्षिण कोरिया पर 7-1 की बढ़त बना रखी है। भारत ने कोरिया पर हाफटाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी। तीसरे क्वार्टर में भारत ने दो और गोल दागे, जबकि कोरिया की ओर से भी पहला गोल हुआ। भारत के लिए शिलानंद लाकरा ने चौथे मिनट, सुखजीत सिंह ने नौवें मिनट में गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग भारत को 3-0 से आगे कर दिया। इसके एक मिनट बाद अभिषेक ने गोल दागा। फिर दिलप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में गोल दाग भारत को 5-0 से आगे कर दिया। इसके बाद दिलप्रीत ने 32वें मिनट में अपना दूसरा गोल और अभिषेक ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। दक्षिण कोरिया की ओर से एकमात्र गोल किम जैहो ने 42वें मिनट में किया। अगर इसी अंतर से भारत अगर जीतता है तो पुरुष हॉकी में गोल के अंतर से भारत की दक्षिण कोरिया के खिलाफ एशियाड में सबसे बड़ी जीत होगी। इससे पहले भारत ने 1962 एशियन गेम्स में कोरिया को 5-0 से हराया था।
12:19 PM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: पुरुष हॉकी में भारत ने द. कोरिया पर 5-0 की बढ़त बनाई
पुरुष हॉकी में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से जारी है। भारत ने कोरिया पर हाफटाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली है। शिलानंद लाकरा ने चौथे मिनट, सुखजीत सिंह ने नौवें मिनट में गोल दागा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग भारत को 3-0 से आगे कर दिया। इसके एक मिनट बाद अभिषेक ने गोल दागा। फिर दिलप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में गोल दाग भारत को 5-0 से आगे कर दिया।
12:17 PM, 24-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: रोइंग में बेहद करीबी अंतर से कांस्य पदक चूका, उज्ज्वल-रोहित चौथे स्थान पर
उज्ज्वल सिंह और रोहित की भारतीय जोड़ी पुरुष लाइटवेट स्कल्स में कांस्य पदक से बेहद मामूली अंतर से चूक गई। आखिरी चरण में दोनों हांगकांग की जोड़ी को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहे थे और एक समय सिर्फ 0.04 सेकंड पीछे थे। हालांकि, अंतिम 500 मीटर में भारत पिछड़ गया और 6:27.42 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहा।
12:05 PM, 24-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारत को एक और कांस्य
भारत की परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका की जोड़ी ने स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। स्वर्ण की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन भारतीय जोड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। अनंत और परिनाज की जोड़ी ने 44 स्कोर किया और कांस्य पर कब्जा जमाया। चीन ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने रजत अपने नाम किया। अनंत और परिनाज का यह इस एशियाड में दूसरा पदक रहा। अनंत ने इससे पहले पुरुष स्कीट टीम के साथ और परिनाज ने इससे पहले महिला स्कीट टीम के साथ कांस्य जीता था। यह भारत का 15वां पदक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:56 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: निशानेबाजी में स्कीट टीम स्पर्धा में भारत का पदक पक्का, स्वर्ण के लिए कड़ा मुकाबला
दक्षिण कोरिया ने लगातार दूसरी बार 8/8 का स्कोर किया और चीन पर दबाव बढ़ा दिया। चीन ने फिर 7/8 का स्कोर किया और वह संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। भारत ने भी आखिरकार परफेक्ट 8/8 का स्कोर करते हुए चीन और दक्षिण कोरिया से अंतर कम कर लिया है। मुकाबला अब बेहद रोमांचक हो गया है। वहीं, कतर पदक की दौड़ से बाहर हो गया है।
11:54 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: स्कीट में पदक की दौड़ में भारत, शीर्ष स्थान से सिर्फ दो अंक दूर
भारतीय स्कीट जोड़ी ने पदक की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा है। पहली तीन सीरीज के बाद भारत तीसरे स्थान पर है, लेकिन शीर्ष स्थान से सिर्फ दो अंक पीछे है। चीन फिलहाल सबसे आगे है और अब तक उसका प्रदर्शन बेहद सटीक रहा है। मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ है।
11:50 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: हॉकी में दक्षिण कोरिया पर भारत ने बनाई 3-0 की बढ़त
भारतीय टीम अपनी जीत की लय जारी रखने के इरादे से दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैदान में उतरी है। हालांकि, एक और दिन भारतीय खिलाड़ियों की नीली जर्सी नजर नहीं आ रही है। पहले क्वार्टर में भारत ने दक्षिण कोरिया पर 3-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए शिलानंद लाकरा, दिलप्रीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे हैं।
11:50 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 2026 Live: स्कीट में भारत की वापसी, दक्षिण कोरिया की चूक का मिला फायदा
भारत के स्कीट निशानेबाजों ने वापसी करते हुए खुद को पदक की दौड़ में बनाए रखा है। दक्षिण कोरिया की चूक का भारतीय टीम ने फायदा उठाया। भारत और दक्षिण कोरिया 14-14 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।