बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attempt to run over youth with Scorpio in Mohali

मोहाली में युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश

Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:31 AM IST
Attempt to run over youth with Scorpio in Mohali
- बहन से छेड़छाड़ का आरोप, राजनेता के गनमैनों पर शक -बाजार से सोसाइटी तक किया पीछा, लोगों के जुटते ही आरोपी फरार मोहाली। सेक्टर-68 स्थित एक निजी सोसायटी में शनिवार रात एक युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश और उसकी बहन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार तीन-चार युवकों ने पहले बाजार से उनका पीछा किया, फिर सोसाइटी तक पहुंचकर कार रोकने का प्रयास किया। विरोध होने पर स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर युवक को कुचलने की कोशिश की। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मामले की शिकायत शनिवार को पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीडि़त मनप्रीत सिंह, जो सेक्टर-68 स्थित श्री गुरु हरसहाय सोसाइटी के निवासी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी बहन के साथ बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो ने उनका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि स्कॉर्पियो में बैठे लोगों ने उनकी बहन से छेड़छाड़ करने की कोशिश भी की। मनप्रीत के अनुसार, स्थिति को भांपते हुए दोनों अपनी वरना कार में बैठकर सीधे सोसायटी पहुंच गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार वहां तक भी उनका पीछा करते हुए पहुंचे और रास्ते भर लगातार हॉर्न व हाई बीम लाइट देकर उनकी कार रुकवाने की कोशिश करते रहे। कजिन ने रोकने का प्रयास किया तो चढ़ा दी कार पीडि़त परिवार का आरोप है कि सोसाइटी पहुंचने पर उनके दो कजिन बाहर टहल रहे थे। उन्होंने स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक दूसरी गली से तेज रफ्तार में गाड़ी घुमाकर आया और उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। शोर सुनकर सोसायटी के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। स्कॉर्पियो में लटकी थी पुलिस की वर्दी पीडि़त ने दावा किया कि स्कॉर्पियो के अंदर पुलिस की वर्दी टंगी हुई थी। गाड़ी के पंजीकरण नंबर की जांच करने पर पता चला कि वाहन बठिंडा के एक राजनेता के नाम पर पंजीकृत है। परिवार का आरोप है कि गाड़ी में राजनेता का गनमैन सवार थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लूट की आशंका से नहीं रोकी कार परिवार का कहना है कि घटना के समय उनके पास काफी नकदी थी। उन्हें आशंका थी कि आरोपी लूटपाट की वारदात को अंजाम देना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने रास्ते में कई बार हॉर्न दिए जाने के बावजूद अपनी कार नहीं रोकी। कोट्स मनप्रीत सिंह की शिकायत मिली है। मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नए कानून के तहत निर्धारित समय सीमा में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: 4.5 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, छह करोड़ है कीमत

06 Jul 2026

VIDEO: भारत-चीन व्यापार को सीमांत के व्यापारी गुंजी रवाना

06 Jul 2026

Bageshwar: दिलीप सिंह रावत का फूंका पुतला

06 Jul 2026

VIDEO: मॉलरोड से मल्लीताल तक लगा जाम, एक घंटे तक रेंगते रहे वाहन; एंबुलेंस भी फंसी

06 Jul 2026

महोबा: हाईवे पर कार-बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

05 Jul 2026
विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी में काम कराने गए केडीए अफसरों को किसानों ने घेरा, पुलिस ने लिया हिरासत में

05 Jul 2026

बिठूर शिव मंदिर से चोरी दानपात्र चौबेपुर के नाना बगीचे में खाली पड़ा मिला, चोर की हुई पहचान

05 Jul 2026
विज्ञापन

Indore Viral Wedding: दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप पर पहुंचा दूल्हा, इंदौर में अनोखी शादी का वीडियो वायरल

05 Jul 2026

Indore Viral Wedding: दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप पर पहुंचा दूल्हा, इंदौर में अनोखी शादी का वीडियो वायरल

05 Jul 2026

लखनऊ: शहर में देर शाम आई आंधी बारिश से प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था, कुछ जगह गिरे पेड़

05 Jul 2026

शादी से इंकार पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के बेटे ने महिला मित्र के सिर पर ईंट से किए ताबड़तोड़ वार, जेल गया

05 Jul 2026

लाल बंगला काजीखेड़ा में बारिश के बाद पूरी गली में भरा पानी, नगर निगम के दावों की खुली पोल

05 Jul 2026

Karnaprayag: केतन लाल प्रकरण में दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग, निकाला कैंडल मार्च

05 Jul 2026

Banka में डबल मर्डर से सनसनी, दो युवकों की गोली मारकर हत्या...अमरपुर थाना क्षेत्र में वारदात

05 Jul 2026

वायरल वीडियो से ट्रेस हुआ बाइक सवार, नंबर प्लेट पर टेप लगाकर चला रहा था वाहन

05 Jul 2026

करतारपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दंपती समेत 3 की मौत

05 Jul 2026

Pauri: पौड़ी में कांग्रेस ने निकाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर जड़े आरोप

05 Jul 2026

Meerut: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने सेवा कार्य पखवाड़ा के तहत किया पौधारोपण कार्यक्रम

05 Jul 2026

Meerut: केएमसी हॉस्पिटल में आयोजित हुआ फिजियोथैरेपी निशुल्क शिविर

05 Jul 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की योग शाखा ने की पूल और मैंगो पार्टी

05 Jul 2026

अलीगढ़ में कांग्रेस ने किया महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन

05 Jul 2026

गुरुग्राम में टेनिस प्रीमियर लीग, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

05 Jul 2026

Rudraprayag: ऊखीमठ में सेवा सप्ताह के तहत लगा बहुविभागीय शिविर

05 Jul 2026

लखनऊ: गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में संगीत भवन अकादमी का 38 वां वार्षिक संगीत समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

05 Jul 2026

गरियाबंद में आई बाढ़ में फंसे 14 मजदूर, किया गया रेस्क्यू

05 Jul 2026

शुक्लागंज: अतिक्रमण से गुम हो गया साइकिल ट्रैक और फुटपाथ

05 Jul 2026

न्यू पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 65 मरीजों का हुआ इलाज

05 Jul 2026

लखनऊ: गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी में मुरली से मातृभूमि तक नाटक का हुआ मंचन

05 Jul 2026

राष्ट्रीय पुजारी परिषद के स्थापना दिवस पर पुजारी सम्मेलन

05 Jul 2026

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और कल्याण पर हुआ मंथन

05 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed