Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Pauri: Congress took out a 'Parivartan Sankalp Yatra' in Pauri; Harak Singh Rawat leveled allegations against the BJP government.
{"_id":"6a4a8e87b8fe8dedf20c6cad","slug":"video-pauri-congress-took-out-a-parivartan-sankalp-yatra-in-pauri-harak-singh-rawat-leveled-allegations-against-the-bjp-government-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pauri: पौड़ी में कांग्रेस ने निकाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर जड़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri: पौड़ी में कांग्रेस ने निकाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर जड़े आरोप
पौड़ी जिला मुख्यालय में रविवार को कांग्रेस ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत रैली निकाली, जो एजेंसी चौक से प्रेक्षागृह तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के राज में राममंदिर में घोटाले का मामला सामने आया है लेकिन अभी तक एक भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना लागू होने के बाद प्रदेश के युवा परेशान है। सरकार ने यह योजना लागू कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में 45 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी का समर्थन बढ़ाने और एकजुट रहने की अपील की। वहीं विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि जनता सरकार से नाराज है और कांग्रेस के प्रति समर्थन बढ़ रहा है, साथ ही गुटबाजी छोड़कर एकजुटता पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।