{"_id":"6a4a3f184ab931867d093e51","slug":"video-woman-poured-petrol-on-herself-in-front-of-police-amidst-dispute-over-pathway-in-mathura-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रास्ते के विवाद में महिला का हंगामा, पुलिस के सामने खुद पर डाला पेट्रोल; आग लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रास्ते के विवाद में महिला का हंगामा, पुलिस के सामने खुद पर डाला पेट्रोल; आग लगाने की कोशिश
मथुरा के शेरगढ़ क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। खुद को आग लगाने की कोशिश करने लगी। इस दाैरान पुलिस ने महिला को किसी तरह रोका। घटना के बाद रास्ता निर्माण का कार्य रोक दिया गया।महिला लक्ष्मी का आरोप है कि उनकी निजी जमीन में होकर रास्ता बनाया जा रहा है। महिला का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से खेत में होकर रास्ता बनाया जा रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि बिहार वन आश्रम और महिला के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। राजस्व टीम ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षा की मांग की थी, जिसके चलते पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। पुलिस के अनुसार महिला द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डालने के बाद रास्ता निकालने की कार्रवाई रोक दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।