Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
In Rewari, the police helped an examinee reach the exam center on time by arranging a copy of their Aadhaar card.
{"_id":"6a49e1d7b65a8c1859018393","slug":"video-in-rewari-the-police-helped-an-examinee-reach-the-exam-center-on-time-by-arranging-a-copy-of-their-aadhaar-card-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में पुलिस ने आधार कार्ड की कॉपी दिलाकर परीक्षार्थी को समय पर पहुंचाया केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में पुलिस ने आधार कार्ड की कॉपी दिलाकर परीक्षार्थी को समय पर पहुंचाया केंद्र
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दौरान रविवार को अहीर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के दौरान सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह और उनकी टीम ने एक महिला परीक्षार्थी का साल खराब होने से बचा लिया।
महिला परीक्षार्थी परीक्षा देने अहीर कॉलेज पहुंची, लेकिन वह अपना मूल आधार कार्ड घर पर ही भूल आई थी। परीक्षा केंद्र के नियमों के तहत पहचान पत्र के बिना उसे प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। आसपास साइबर कैफे और फोटोकॉपी की दुकानें भी बंद थीं, जिससे वह काफी परेशान हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ सिटी सूबे सिंह तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने परीक्षार्थी को सरकारी वाहन से सिटी थाना पहुंचाया, जहां थाने के कंप्यूटर सिस्टम से उसके आधार कार्ड की कॉपी निकलवाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित और समय रहते वापस परीक्षा केंद्र पहुंचाया, जिससे वह निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।