{"_id":"6a49dccea67bb26b0309bed8","slug":"video-two-smugglers-were-caught-while-transporting-liquor-in-a-pickup-truck-to-bihar-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिकअप पर शराब लाद बिहार जाते समय दो तस्कर धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पर शराब लाद बिहार जाते समय दो तस्कर धराए
चनुकी । बृहस्पतिवार की रात रामजानकी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकअप पर शराब लाद कर बिहार जा रहे दो तस्करों को 72 पेटी शराब के साथ पकड़ा है । पकड़े गए तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया ।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर लार पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ रात्रि में सुतावर के पास चेकिंग कर रही थी । इसी बीच किसी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दिया कि शराब तस्कर गाड़ी पर शराब लेकर बिहार जा रहे है । पुलिस ने पिकअप को रोक कर चेक किया तो गाड़ी में 72 पेटी अवैध शराब बरामद मिली । पुलिस ने शराब के साथ गोविन्द साहनी पुत्र केशव साहनी व बिट्टू यादव पुत्र तिलक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।