{"_id":"6a49df40933b4ce8940da4d1","slug":"video-amatha-ka-rajanata-ka-thatha-ka-rajakaya-samamana-ka-satha-tha-gaii-atama-vathaii-pacatatava-ma-valna-hae-tajabhana-saha-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी की राजनीति के 'दादा' को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, पंचतत्व में विलीन हुए तेजभान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी की राजनीति के 'दादा' को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, पंचतत्व में विलीन हुए तेजभान सिंह
अमेठी में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र सेनानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन समर्पित कार्यकर्ता दादा तेजभान सिंह को रविवार को उनके पैतृक गांव अचलपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। गांव की गलियों से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंतिम यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां लोग हाथ जोड़कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धापूर्वक नमन करते रहे। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे क्षेत्र में शोक और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
दादा तेजभान सिंह का शनिवार को 83 वर्ष की आयु में लखनऊ के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव अचलपुर पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, व्यापारी, शिक्षक, किसान तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अंतिम संस्कार तक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का सिलसिला निरंतर जारी रहा। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपने लोकप्रिय नेता को भावभीनी विदाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।