फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mukesh tops the race; Pritam leads in javelin throw.

Amethi News: दौड़ में मुकेश व भाला फेंक में प्रीतम अव्वल

Thu, 17 Sep 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 17 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mukesh tops the race; Pritam leads in javelin throw.
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर में बुधवार को मिशन प्रबोधन के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में एकाग्रता, रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दौड़ प्रतियोगिता में मुकेश ने पहला, अनुज ने दूसरा और फरहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रीतम ने पहला और मुकेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुकेश, अभिनव, प्रीतम, अनुज, रमेश और श्रवण की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन


खो-खो प्रतियोगिता में निशा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम में रामकुमारी, अल्फिया, बासिनी, सलोनी और अमिता शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेलों में नियमित भागीदारी से विद्यार्थियों में टीम भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नियमित खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed