{"_id":"6a49dcc23b0e401b7902ede1","slug":"video-lawyers-launch-a-protest-against-sdm-sadar-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सदर के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को अधिवक्ताओं ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम सदर पर कामकाज को सही ढंग से संपादित नहीं करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के बाद सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार को जिलाधिकारी के नाम से ज्ञापन देकर उनके स्थानांतरण की मांग किया। साथ ही चेताया कि अगर जिलाधिकारी देवरिया के द्वारा उनका स्थानांतरण तत्काल किसी अन्य जगह स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
अध्यक्ष युगुलकिशोर तिवारी ने कहाकि देवरिया तहसील में जिस दिन से एसडीएम सदर प्रवीण कुमार का का पदार्पण हुआ है, तभी से उनके द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। जिन पत्रावलियां में आदेश हो रहा है, उनका आदेश कंप्लायंस नहीं किया जा रहा है। साथी ही धारा 80 से लेकर धारा 24 तक साथ ही साथ तहसील सदर देवरिया में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एसडीएम का लगाम नहीं है। सदर तहसील के सभी न्यायालय में जो भी मुकदमे हैं, वह पोर्टल पर दर्ज नहीं किया गए हैं। न ही धारा 31 / 32 का निस्तारण किया जा रहा है। बल्कि उसको और उलझा कर पेशकार द्वारा शोषण किया जा रहा है। इस पर एसडीएम सदर देवरिया प्रवीण कुमार का कोई लगाम नहीं है। अध्यक्ष ने कहाकि दूर दराज से आई जनता अपनी समस्या को लेकर जनता दर्शन में जाती है। उनका निस्तारण नहीं किया जाता है। केवल आईजीआरएस पर दर्ज कर निस्तारण दिखा दिया जाता है। इस अवसर पर मंत्री विजयसेन यादव, रामछबीला यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, गिरीश नारायण, राघव पांडेय, शशिभूषण पांडेय, शिव कुमार गोंड़, सामंत कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।