{"_id":"6af4179c4ccaacf5b408337f","slug":"sisters-arrived-at-jail-on-bhai-dooj-and-applied-tilak-to-their-brothers-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर जेल में उमड़ी बहनों की भीड़: भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई, कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर जेल में उमड़ी बहनों की भीड़: भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई, कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
Wed, 11 Nov 2026 12:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:52 PM IST
सार
बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को पर्व की बधाई दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
जेल में लगी बहनों की कतार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज जिला कारागार में भी भावुक माहौल के बीच मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को दूज का टीका लगाने और मिठाई खिलाने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपनों से मिलने की आस में महिलाएं और युवतियां हाथों में मिठाई और पूजन सामग्री लेकर कारागार पहुंचीं।
जिला कारागार के बाहर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों को बारी-बारी से जेल के अंदर जाने का अवसर दिया गया। बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को पर्व की बधाई दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान कई बहनें भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। किसी ने भाई के जल्द घर लौटने की कामना की तो किसी ने परिवार का हाल साझा किया। जेल की सलाखों के बीच मनाए गए इस पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और भावनाएं साफ नजर आईं।