Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Launches Digital Campaign in Western UP, Preparing Cyber Warriors Ahead of Assembly Elections

यूपी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जीत के लिए भाजपा ने बनाया ये प्लान, विपक्ष के वार का जवाब देंगे योद्धा

Wed, 11 Nov 2026 10:49 AM IST
Sharukh Khan कुलदीप त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
कुलदीप त्यागी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 11 Nov 2026 10:49 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने डिजिटल शंखनाद किया है। हर जिले में साइबर योद्धा तैयार हो रहे हैं। निजी वॉर रूम से विपक्ष के वार का जवाब देंगे। मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तो गाजियाबाद में डिजिटल वॉलंटियर्स कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
BJP Launches Digital Campaign in Western UP, Preparing Cyber Warriors Ahead of Assembly Elections
BJP Launches Digital Campaign - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का डिजिटल शंखनाद कर दिया है। इसके तहत हर जिले में साइबर योद्धा और डिजिटल वॉलंटियर तैयार किए जा रहे हैं, जो इस वर्चुअल युद्ध के सारथी बनेंगे।
विज्ञापन


गाजियाबाद में डिजिटल वॉलंटियर के जरिए तो मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की सहायता से चुनावी माहौल बनाने की सुनियोजित तैयारी चल रही है। विपक्ष के हमलों का तुरंत खंडन करने और सरकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए टिकट दावेदारों व मौजूदा जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में निजी साइबर वॉर रूम भी स्थापित कर लिए हैं।
विज्ञापन


पार्टी द्वारा तैयार की जा रही इस डिजिटल फौज का मुख्य काम ब्लॉक और बूथ स्तर तक सक्रिय युवाओं को जोड़ना है। इन वॉर रूम्स में 24 घंटे एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विपक्ष के बयानों और एजेंडे का तुरंत डेटा, आकर्षक रील्स, मीम्स, शॉर्ट वीडियो और ग्राफिक्स के जरिए खंडन किया जाएगा। पलक झपकते ही इन संदेशों को लाखों लोगों तक प्रसारित करने के लिए विधानसभा स्तर पर छोटे-छोटे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स का एक विशाल नेटवर्क तैयार किया गया है।

युवाओं को दी जा रही है डिजिटल वॉरफेयर की ट्रेनिंग
इस वर्चुअल रेस में बढ़त बनाने के लिए युवाओं को विशेष सोशल मीडिया कार्यशालाओं में ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें उन्हें वीडियो एडिटिंग, कैनवा और फोटोशॉप जैसे टूल्स से ग्राफिक्स डिजाइनिंग, और सोशल मीडिया एल्गोरिदम की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

प्रशिक्षण में यह भी सिखाया जा रहा है कि कैसे सकारात्मक मुद्दों को बड़ा बनाया जाए और फेक न्यूज से बचते हुए चुनाव आयोग के आईटी-सेल संबंधी दिशा-निर्देशों के दायरे में रहकर कानूनी अड़चनों के बिना काम किया जाए।

बूथ से लेकर महानगर स्तर तक सभी मोर्चों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इनके जरिए कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाया जा रहा है। मेरठ में प्रचार के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भी सहायता ली जाएगी। -अंकुर राणा, महानगर संयोजक (आईटी सेल, भाजपा मेरठ)

डिजिटल वॉलंटियर के जरिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। ये साइबर योद्धा आगामी चुनाव एवं संगठनात्मक अभियानों में मुख्य भूमिका निभाएंगे। -प्रयाम सक्सेना, महानगर संयोजक (आईटी सेल, भाजपा गाजियाबाद)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed