{"_id":"6af3f88e1ddb68caa00cdab0","slug":"murder-of-a-young-man-lured-to-a-house-given-alcohol-and-food-then-stabbed-repeatedly-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या: घर बुलाकर शराब पिलाई, खाना खिलाया, फिर चाकू से गोद दिया; पत्नी से संबंधों के शक में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या: घर बुलाकर शराब पिलाई, खाना खिलाया, फिर चाकू से गोद दिया; पत्नी से संबंधों के शक में वारदात
Wed, 11 Nov 2026 10:39 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:39 AM IST
सार
Meerut News: टीपी नगर थाना क्षेत्र के हरदेव नगर में विशाल ने सनी को किराए के कमरे पर बुलाया। वहां दोनों ने पार्टी की। इसके बाद विशाल ने सनी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बहसूमा थाने जाकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
सनी की फाइल फोटो और गिरफ्तार हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीपी नगर थाना क्षेत्र के हरदेव नगर में राजमिस्त्री विशाल ने अपने दोस्त सनी उर्फ लाला की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कमरे का ताला बंद किया और मंगलवार सुबह खुद परिजनों के साथ बहसूमा थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक के भाई रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को शक था कि सनी उसकी पत्नी से बात करता है और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बहसूमा के ताजपुर गांव निवासी आरोपी विशाल की शादी फाजलपुर निवासी युवती से करीब साढ़े पांच साल पहले हुई थी। बीते एक साल से विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। विशाल को शक था कि उसकी पत्नी का फाजलपुर, कंकरखेड़ा निवासी सनी (20) से प्रेम-प्रसंग है। इसको लेकर कई बार उसका पत्नी से विवाद हो चुका था। इसी शक के चलते विशाल ने फरवरी में भोला रोड स्थित हरदेव नगर में किराए का मकान लिया और सनी से जानबूझकर दोस्ती बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार शाम वह सनी को उसके घर से अपने किराए के कमरे पर लाया। यहां दोनों ने पहले जमकर शराब पार्टी की और खाना खाया। इसी दौरान सनी ने विशाल की पत्नी पर कोई कमेंट कर दिया, जिससे दोनों में विवाद हो गया। गुस्साए विशाल ने चाकू निकालकर सनी के शरीर पर ताबड़तोड़ पांच से अधिक वार कर दिए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दो थानों के चक्कर में उलझी रही कड़ी
हत्या की यह वारदात टीपी नगर थाना क्षेत्र में घटित हुई थी, लेकिन आरोपी सीधे बाइक से अपने गांव पहुंचा और परिजनों को बताने के बाद मंगलवार सुबह बहसूमा थाने में सरेंडर किया। इसके बाद बहसूमा पुलिस की सूचना पर टीपी नगर पुलिस ने हरदेव नगर के बंद मकान का ताला खोलकर शव बरामद किया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक व आरोपी दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी टीपीनगर पुलिस की हिरासत में है।

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विशाल उर्फ विशू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसने इसी साल अक्तूबर माह में अपने ही गांव के चमन सिंह और उनकी पत्नी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था, जिसमें पीड़ित दंपती घायल हुए थे। इसके अलावा वर्ष 2024 में भी आरोपी के खिलाफ मारपीट की एक प्राथमिकी दर्ज है।