Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीआरपीएफ कैंप पर हमले में आरोपी का कत्ल: शरीफ की हर गतिविधि पर थी नजर, हमलावरों को पहले से थी खबर; पूरी कहानी

Wed, 11 Nov 2026 09:44 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 11 Nov 2026 09:44 AM IST
सार

रामपुर के बिलासपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमले में आरोपी की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या से पहले रेकी की आशंका है। पुलिस जानकारी में जुटी है। आरोपी हाईकोर्ट से बरी हो चुका था। थाने में हाजिरी लगाकर लौटते समय बाइक सवार दो नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Rampur CRPF Camp Attack Accused Shot Dead, Killers Allegedly Tracked His Every Move
Rampur CRPF Camp Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर 2007 में हुए हमले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ खां (53) की मंगलवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आर्म्स एक्ट में दस साल की सजा काटने के बाद कोर्ट से बरी होने पर वह एक साल से घर पर ही रह रहा था।


वह मंगलवार शाम को थाने में हाजिरी लगाकर अपने बेटे मोहम्मद वाइज खां के साथ बाइक से लौट रहा था। खजुरिया थाने से लगभग 100 मीटर दूर शाम करीब 6.30 बजे बाइक सवार दो नकाबपोशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर गोलियां मारीं। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने खजुरिया पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Trending Videos
Rampur CRPF Camp Attack Accused Shot Dead, Killers Allegedly Tracked His Every Move
शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्राम अकिलपुर उर्फ बदनपुरी निवासी शरीफ के छोटे भाई मोहम्मद शाहीन खां के अनुसार खजुरिया थाने में तैनात एक सिपाही ने मंगलवार को उन्हें कई बार फोन किया। सिपाही ने फोन करके उनसे कहा कि वह अपने बड़े भाई मोहम्मद शरीफ खां को थाने भेज दें, थाना प्रभारी उन्हें बुला रहे हैं। इसके बाद शरीफ खां शाम करीब 6.30 बजे अपने पुत्र मोहम्मद वाइज खां के साथ खजुरिया थाने पहुंचे।
Rampur CRPF Camp Attack Accused Shot Dead, Killers Allegedly Tracked His Every Move
शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वाइज खां के अनुसार, वहां थाना प्रभारी नहीं मिले। इसके बाद वह अपने पिता को बाइक पर पीछे बैठाकर घर जा रहा था। वाइज खां के मुताबिक थाने से थोड़ी दूर निकलते ही खजुरिया-गोधी रोड पर पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे नकाबपोश दो युवकों ने उनके पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, तीन गोलियां लगने से पिता घायल होकर बाइक से नीचे गिर गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, हमलावर गोधी गांव की ओर भाग गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rampur CRPF Camp Attack Accused Shot Dead, Killers Allegedly Tracked His Every Move
शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर खजुरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय और शरीफ के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल को तुरंत ही रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले जाने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रुद्रपुर नहीं जाने दिया, बल्कि अपनी मौजूदगी में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
Rampur CRPF Camp Attack Accused Shot Dead, Killers Allegedly Tracked His Every Move
शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों का आरोप था कि शरीफ की हत्या पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से कराई है। थाने का एक सिपाही सुबह से ही शरीफ को थाने में आने के लिए बार-बार फोन कर रहा था, लेकिन जब वह थाने में पहुंचे तो थाना प्रभारी मौजूद नहीं थे। इसके बाद वह एक दरोगा और सिपाही के समक्ष पेश होकर लौट रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed