{"_id":"6af3d4bbbbbed9b255011403","slug":"death-was-waiting-just-2-km-ahead-new-car-120-kmph-speed-and-a-tragic-final-journey-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नई कार और 120 की रफ्तार से दौड़े, दो किमी आगे काल ने घेरा...दो सगे और तीसरे मौसेरे भाई की ऐसे हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: नई कार और 120 की रफ्तार से दौड़े, दो किमी आगे काल ने घेरा...दो सगे और तीसरे मौसेरे भाई की ऐसे हुई मौत
Wed, 11 Nov 2026 08:06 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:06 AM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई कार दोनों भाइयों ने करीब 10 दिन पहले खरीदी थी। चौपला कट से रास्ता बदलकर आगे बढ़ने के महज दो किलोमीटर बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को हुए हादसे में शिकार हुई कार मोहित और गोविंद दोनों भाइयों ने करीब 10 दिन पहले ही नई खरीदी थी। वह उस कार से त्योहार पर बिधूना के पटना गांव स्थित पैतृक गांव व चौबिया के लोकपुरा गांव घूमने जाने के लिए निकले थे।
मोहित और गोविंद का परिवार कुछ साल पहले आगरा में शिफ्ट हो गया था। दोनों भाई आगरा की एक निजी कंपनी में काम करते थे। त्योहार मंगलवार को गांव और चौबिया थाना क्षेत्र के लोकपुरा गांव रिश्तेदारी में जाने का मन बनाया था। इसे लेकर वह सुबह आगरा से निकल आए थे। उनके साथ परिवार के चार अन्य सदस्य भी थे।
एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि सभी चौपला कट से उतरकर पहले लोकपुरा गांव जाना चाह रहे थे, फिर अचानक मन बदल गया और लौटते में आने की बात सोचकर सीधे बिधूना के लिए निकल रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच चौपला से लगभग दो किमी आगे ही वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे के वक्त स्पीड लगभग 120 किमी प्रति घंटे बताई गई है। प्रथम दृष्टया झपकी की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। फिलहाल आगे जांच की जा रही है।