{"_id":"6a49dcbc6e7fd5637c0c0905","slug":"video-bharaica-ma-samata-ltha-tarakatara-taral-sa-takaraii-radavaja-bsa-eka-ka-mata-11-yatara-ghayal-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, एक की मौत; 11 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, एक की मौत; 11 यात्री घायल
यूपी के बहराइच में रविवार की तड़के गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया के पास सड़क हादसा हो गया। वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 5.00 बजे सूचना मिली कि गोंडा से बहराइच आ रही वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस चिलवरिया के पास आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया। बस में घायल 11 यात्रियों में से छह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच का इलाज जारी है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं उपचार कार्यों की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।