{"_id":"6a4a3ee1e8927c54d00b16ed","slug":"video-police-take-major-action-against-drug-smugglers-and-gangsters-in-ludhiana-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में नशा तस्करों और गैंगस्टर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए 132 संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में नशा तस्करों और गैंगस्टर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए 132 संदिग्ध
पंजाब सरकार के निर्देश पर गैंगस्टरों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को लुधियाना पुलिस ने बड़े स्तर पर ऑपरेशन प्रहार-3 शुरू किया। सुबह चार बजे से शुरू हुए इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस की 60 विशेष टीमें पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर रही हैं। अभियान के दौरान अब तक 132 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई स्थानों से अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।
लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत 360 समर्पित पुलिसकर्मियों की 60 विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में चिन्हित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। अभियान देर शाम तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए डीजीपी कार्यालय की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध करवाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।