{"_id":"6a4b65afd7b667892703fc8b","slug":"excessive-weight-on-leg-press-proves-fatal-at-gym-young-man-dies-after-22-days-in-ludhiana-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: 22 दिन बाद युवक की मौत, जिम मालिक और ट्रेनर फरार; गम में डूबा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: 22 दिन बाद युवक की मौत, जिम मालिक और ट्रेनर फरार; गम में डूबा परिवार
Mon, 06 Jul 2026 01:55 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:55 PM IST
सार
शिवम के ट्रेनर ने लेग प्रेस एक्सरसाइज कराते समय मशीन में अचानक अधिक वजन लगा दिया। वजन उठाने के प्रयास में शिवम की कमर और रीढ़ में तेज दर्द उठा और वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
जिम
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित गोपाल नगर चौक के एक जिम में 21 वर्षीय शिवम की जान चली गई। ट्रेनर पर लेग प्रेस मशीन पर क्षमता से अधिक वजन उठवाने के आरोप हैं। 22 दिन तक चले इलाज के बाद युवक की मौत हो गई।
घटना के बाद से जिम का मालिक और आरोपी ट्रेनर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। परिजनों के अनुसार, शिवम रोजाना की तरह जिम में वर्कआउट करने गया था। आरोप है कि ट्रेनर ने लेग प्रेस एक्सरसाइज कराते समय मशीन में अचानक अधिक वजन लगा दिया।
वजन उठाने के प्रयास में शिवम की कमर और रीढ़ में तेज दर्द उठा। वह मशीन पर गिर पड़ा और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में रीढ़ की हड्डी की नस दबने की बात सामने आई। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई ले जाया गया पर जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
युवक की मौत पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिम के बाहर प्रदर्शन किया, जिसे गोपाल चौकी पुलिस ने शांत कराया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार जिम मालिक व आरोपी ट्रेनर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। परिजनों की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना के बाद से जिम का मालिक और आरोपी ट्रेनर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। परिजनों के अनुसार, शिवम रोजाना की तरह जिम में वर्कआउट करने गया था। आरोप है कि ट्रेनर ने लेग प्रेस एक्सरसाइज कराते समय मशीन में अचानक अधिक वजन लगा दिया।
विज्ञापन
वजन उठाने के प्रयास में शिवम की कमर और रीढ़ में तेज दर्द उठा। वह मशीन पर गिर पड़ा और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में रीढ़ की हड्डी की नस दबने की बात सामने आई। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई ले जाया गया पर जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
परिवार पर संकट
शिवम अपने परिवार का इकलौता सहारा था, उसके पिता का निधन हो चुका है। वह एक निजी कंपनी में काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार की आर्थिक रीढ़ टूट गई है।युवक की मौत पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिम के बाहर प्रदर्शन किया, जिसे गोपाल चौकी पुलिस ने शांत कराया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार जिम मालिक व आरोपी ट्रेनर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। परिजनों की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।