{"_id":"6a48a6caeaa678bcb90c64b2","slug":"two-died-in-accident-in-khanna-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khanna: दो युवकों को ट्रक ने कुचला, वैष्णो देवी जा रहा था परिवार; टायर बदल रहे थे दोनों युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khanna: दो युवकों को ट्रक ने कुचला, वैष्णो देवी जा रहा था परिवार; टायर बदल रहे थे दोनों युवक
Sat, 04 Jul 2026 12:04 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:04 PM IST
सार
परिवार दो कारों में वैष्णो देवी जा रहा था। खन्ना के जीटी रोड पर उनकी एक कार का टायर पंक्चर हो गया। अमरदीप और विक्की सड़क किनारे कार का टायर बदल रहे थे, जबकि 8 वर्षीय बच्चा भी उनके पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना में जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर निवासी एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता श्री वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे परिवार के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान अमरदीप वर्मा (32) और विक्की (25) के रूप में हुई है। घायल बच्चे को पहले खन्ना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक अमरदीप की बहन मोनिका ने बताया कि परिवार दो कारों में वैष्णो देवी जा रहा था। खन्ना के जीटी रोड पर उनकी एक कार का टायर पंक्चर हो गया। अमरदीप और विक्की सड़क किनारे कार का टायर बदल रहे थे, जबकि 8 वर्षीय बच्चा भी उनके पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरदीप और विक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जीटी रोड पर यातायात सुचारु कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।