पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Major crackdown on gangsters and drug smugglers in Ludhiana

Punjab: गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 60 टीमों की छापेमारी; हिरासत में लिए 132 संदिग्ध

Sun, 05 Jul 2026 03:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2026 03:14 PM IST
सार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार, गांजा, अफीम, चिट्टा (हेरोइन), नशीली गोलियां तथा अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इसके अलावा कुछ चोरी के वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन
Major crackdown on gangsters and drug smugglers in Ludhiana
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार के निर्देश पर गैंगस्टरों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को लुधियाना पुलिस ने बड़े स्तर पर ऑपरेशन प्रहार-3 शुरू किया। सुबह चार बजे से शुरू हुए इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस की 60 विशेष टीमें पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर रही हैं। अभियान के दौरान अब तक 132 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई स्थानों से अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत 360 समर्पित पुलिसकर्मियों की 60 विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में चिन्हित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। अभियान देर शाम तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए डीजीपी कार्यालय की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध करवाया गया है। 
विज्ञापन

 

अतिरिक्त फोर्स की मदद से पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, अब तक 132 से अधिक संदिग्धों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए लोगों में चार कुख्यात गैंगस्टरों के करीबी सहयोगी और सहयोगी नेटवर्क से जुड़े आरोपी भी शामिल हैं, जो विभिन्न गंभीर मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार, गांजा, अफीम, चिट्टा (हेरोइन), नशीली गोलियां तथा अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इसके अलावा कुछ चोरी के वाहन भी पुलिस के कब्जे में आए हैं। बरामदगी का विस्तृत ब्यौरा जांच पूरी होने के बाद साझा किया जाएगा।स्वपन शर्मा ने बताया कि केवल छापेमारी ही नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह कड़ी कर दी गई है। 

पुलिस ने शहर के आठ प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल के साथ आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन और लोगों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गैंगस्टरों, नशा तस्करों और संगठित अपराध से जुड़े तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed