{"_id":"6a4a3d888efd5cdbc90e50bc","slug":"video-sp-leader-shivpal-singh-yadav-attacked-bjp-government-over-ram-mandir-offering-theft-case-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में छोटे लोगों को फंसाया', शिवपाल यादव बोले- निष्पक्ष जांच में बेनकाब होंगे कई बड़े चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में छोटे लोगों को फंसाया', शिवपाल यादव बोले- निष्पक्ष जांच में बेनकाब होंगे कई बड़े चेहरे
भारतीय जनता पार्टी के पास झूठ बोलने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक भाजपा के नेता देश और प्रदेश की जनता से झूठ बोलते हैं, उन्होंने जनता के लिए कोई खास काम नहीं किया है। ऐसे में आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे के पास एक होटल में बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने राजभर के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि राजभर कुछ भी बोल सकते हैं। उनको इस समय इलाज की जरूरत है, कोई विशेष चिकित्सक ही उनका इलाज कर सकता है। शिवपाल सिंह यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में भाजपा पर निशाना साधा, कहा कि भाजपा इस प्रमुख मुद्दे में छोटे लोगों को फंसा रही है, इस मामले में जो मुख्य दोषी हैं, उन्हें भाजपा संरक्षण देने का काम कर रही है। इस मामले की यदि निष्पक्ष जांच हो तो पूरे मामले में कई बड़े साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।