{"_id":"6a4a9bdb8003c2c119087c8f","slug":"video-uncle-and-niece-die-in-car-bike-collision-on-highway-four-injured-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: हाईवे पर कार-बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: हाईवे पर कार-बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात कार और बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हादसा तेइया गांव के पास एकाएक आए नीलगाय को बचाने में हुआ। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना महोबकंठ के दुलारा गांव निवासी देवप्रकाश अनुरागी (24) रात करीब आठ बजे बाइक से चचेरे भाई विनोद (26), भाभी सीता (22) व भतीजी शिवांशी (01) को छोड़ने रेलवे स्टेशन हरपालपुर जा रहा था। तीनों को ट्रेन से दिल्ली जाना था। रास्ते में तेइया गांव के पास एकाएक आए नीलगाय को बचाने में बाइक की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार सवार अफजाल (50) और उसका बड़ा भाई इकबाल (55) निवासी शिवाजी नगर जनपद झांसी को भी चोटें आईं। कार सवार महोबा में एक रिश्तेदारी में शामिल होने आ रहे थे।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने देवप्रकाश व भतीजी शिवांशी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार सरोज का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।