{"_id":"6a4a43b2304038403b0007ce","slug":"video-sn-medical-college-of-agra-got-nabl-certification-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज की रिपोर्ट देश-विदेश में होगी मान्य, मिला एनएबीएल प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज की रिपोर्ट देश-विदेश में होगी मान्य, मिला एनएबीएल प्रमाणपत्र
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब की जांच अब देश-विदेश में मान्य होगी। इसे नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (एनएबीएल) का प्रमाण पत्र मिला है। इस लैब से रोजाना 1350 मरीजों की विभिन्न बीमारियों की नौ हजार से अधिक जांचें हो रही हैं। ये प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला एसएन प्रदेश का चौथा मेडिकल कॉलेज हैं। सेंट्रल लैब में नमूनों की 100 से अधिक मानकों पर जांच की जाती है। ये 24 घंटे संचालित रहती हैं। इसमें ओपीडी-आईपीडी के 1200 मरीजों की सात हजार और इमरजेंसी में करीब 150 मरीजों की दो हजार से अधिक जांचें हो रही हैं। बीते साल करीब 25 लाख जांचें हुई हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल लैब में नमूनों की जांचें उच्च मानकों पर विशेषज्ञ करते हैं। इसकी रिपोर्ट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य होगी। झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के बाद एसएन को ये प्रमाण पत्र मिला है। लैब की नोडल अधिकारी डॉ. कामना सिंह ने बताया कि बीते तीन साल में लैब को अपग्रेड करते हुए कई गंभीर रोगों की जांच हो रही है। इसमें हृदय, किडनी, लिवर, कैंसर, बांझपन, थायराइड, विटामिन डी, कोलेस्ट्रॉल, सेप्सिस समेत शरीर के लगभग सभी रोगों की यहां जांच हो रही हैं। आगरा-अलीगढ़ मंडल के मरीज भी लाभ उठा रहे हैं। लैब के अपग्रेड करने में डॉ. पवन गौतम, डॉ. रीतिका, डॉ. ज्योति, डॉ. कामिनी का भी योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।