{"_id":"6a4a439eee88cb1cb40a1e61","slug":"video-surgeries-to-be-performed-using-robots-at-sn-medical-college-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में रोबोट से होगी सर्जरी, अमेरिका-जर्मनी से खरीदे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में रोबोट से होगी सर्जरी, अमेरिका-जर्मनी से खरीदे जाएंगे
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भी जल्द ही एम्स जैसी चिकित्सकीय सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए तीन रोबोट की खरीद की जा रही है। एक रोबोट शासन उपलब्ध कराएगा और दो मेडिकल कॉलेज के स्तर से खरीदे जाएंगे। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। ये रोबोट जर्मनी और अमेरिका निर्मित होंगे। इसके लिए प्रजेंटेशन भी हो गया है। 2027 में रोबोट मिलने की उम्मीद है। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत एसएन में 1200 करोड़ रुपये से एम्स जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। एक रोबोट की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। रोबोट की खरीद के लिए शासन ने टास्क फोर्स भी बना दी है। अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ लखनऊ में प्रजेंटेशन भी हो गया है। शासन से एक रोबोट मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज दो और की खरीद करेगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से एसएन समेत छह मेडिकल कॉलेजों को एक-एक रोबोट दिया जाएगा। 25 करोड़ रुपये की लागत वाले रोबोट अमेरिका-जर्मनी निर्मित होंगे। इससे हड्डी रोग, पेट रोग, बाल रोग, ईएनटी रोग के जटिल ऑपरेशन हो सकेंगे। रोबोट के संचालन के लिए सर्जंस को एम्स में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।