{"_id":"6a4a9758f811f4a2820f905b","slug":"video-farmers-surround-kda-officials-at-new-kanpur-city-site-police-detain-them-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"न्यू कानपुर सिटी में काम कराने गए केडीए अफसरों को किसानों ने घेरा, पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू कानपुर सिटी में काम कराने गए केडीए अफसरों को किसानों ने घेरा, पुलिस ने लिया हिरासत में
सिंहपुर में न्यू कानपुर सिटी के पहले फेज का काम शुरू कराने में रविवार को केडीए के अफसरों को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारी जब सीवर, पानी की लाइन डलवाने और ड्रेनेज सिस्टम का काम शुरू कराने पहुंचे तो किसानों ने उन्हें घेर लिया। वर्तमान दर के हिसाब से मुआवजा देने की मांग करते हुए महिलाओं और बच्चों को साथ लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने 30 से अधिक किसानों को हिरासत में लिया तो भीड़ पीछे हटी। इसके बाद काम शुरू कराया गया।
केडीए सिंहपुर में प्रस्तावित न्यू कानपुर सिटी की साइट पर करीब 20 किलोमीटर में सीवर, पानी की लाइन बिछाने और ड्रेनेज सिस्टम का काम कराना है। 18 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें करीब 80 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। रविवार को केडीए की पांच जेसीबी ने खोदाई शुरू की तो किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला और काम शुरू करा दिया गया है। इसे लेकर वह कई महीनों से विरोध कर रहे हैं। हिरासत में लिए गए किसानों को पुलिस लाइन से देर शाम छोड़ा गया। इस दौरान केडीए सचिव अभय पांडेय, मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह, विशेष कार्याधिकारी शत शुक्ला, अधिशासी अभियंता अमनदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।