Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Pakistan Gives Guard of Honour to India After SAFF Championship 2026 Final, Showcases Sportsmanship

भारत ने 10वीं बार जीती सैफ चैंपियनशिप: फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; मैदान पर दिखा अलग नजारा

Wed, 18 Nov 2026 09:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Nov 2026 09:20 AM IST
सार

सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सबका ध्यान खींचा। क्रिकेट के मैदान पर दोनों देशों के बीच दिखने वाली तल्खी से इतर फुटबॉल में खेल भावना की खूबसूरत तस्वीर सामने आई। भारत ने 10वीं बार खिताब जीता।

विज्ञापन
Pakistan Gives Guard of Honour to India After SAFF Championship 2026 Final, Showcases Sportsmanship
पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव का असर पिछले कुछ समय से क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला है। दोनों देशों के खिलाड़ी मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाने से बचते रहे हैं। हालांकि, फुटबॉल के मैदान पर मंगलवार को एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सैफ चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खेल भावना की शानदार मिसाल पेश की। उन्होंने चैंपियन बनी भारतीय टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
Trending Videos

हार के बाद पाकिस्तान ने भारत को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबला खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी और कोच एक कतार में खड़े हो गए। उन्होंने मैदान से गुजर रही भारतीय टीम को गार्ड ऑफ ऑनर देकर जीत की बधाई दी। इसके अलावा पदक वितरण समारोह के दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाए और हाई-फाइव किया। पाकिस्तान का यह व्यवहार खेल भावना का खूबसूरत उदाहरण बन गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट से अलग दिखा फुटबॉल का नजारा
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले डेढ़ साल से क्रिकेट मुकाबलों में हाथ मिलाने की परंपरा टूटती नजर आई है। 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में कई निर्दोष लोगों की जान जाने और इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा था। हालांकि, सैफ चैंपियनशिप में दोनों टीमों ने अलग रुख अपनाया। पांच नवंबर को ग्रुप मुकाबले से पहले भारतीय कोच नौशाद मूसा और डिफेंडर नाथन रोड्रिग्स ने हाथ मिलाने की परंपरा निभाने की बात कही थी। कप्तान बिजॉय वर्गीस ने पाकिस्तानी कप्तान यूसुफ इजाज बट से हाथ भी मिलाया था। भारत ने वह मुकाबला 3-2 से जीता था।
 
विज्ञापन

10वीं बार चैंपियन बना भारत, पाकिस्तान को पहली बार फाइनल में मिली हार
फाइनल में पाकिस्तान ने पहला गोल कर भारत को चौंका दिया था। अलमगीर गाजी ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, 59वें मिनट में जुनैद शाह को खतरनाक टैकल के कारण वीएआर की समीक्षा के बाद रेड कार्ड दिखाया गया। एक खिलाड़ी कम होने का पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा। भारत के सुहैल अहमद भट ने 60वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इसके बाद 88वें मिनट में संदीप मंडी ने निर्णायक गोल करके भारत को 2-1 से जीत दिला दी।

इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीता। टीम ने लगातार तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, पाकिस्तान पहली बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा था। भारत ने इस टूर्नामेंट में अंडर-23 कोच नौशाद मूसा के मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ियों से सजी दूसरी श्रेणी की टीम उतारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed