{"_id":"6afc0c443c9a6cb240031067","slug":"jorge-jesus-responds-to-cristiano-ronaldo-s-mother-s-accusations-now-i-have-to-answer-his-mother-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अब मुझे रोनाल्डो की मां को भी जवाब देना होगा?': पुर्तगाल के कोच जॉर्ज जीसस का दो टूक जवाब, जानें पूरा विवाद","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
'अब मुझे रोनाल्डो की मां को भी जवाब देना होगा?': पुर्तगाल के कोच जॉर्ज जीसस का दो टूक जवाब, जानें पूरा विवाद
Tue, 17 Nov 2026 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:41 PM IST
सार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के बाद उनकी मां ने पुर्तगाल टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डेनमार्क के खिलाफ हार के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब कोच तक पहुंच गया है। जॉर्ज जीसस ने ऐसा क्या कहा, जिससे इस मामले ने नया मोड़ ले लिया?
विज्ञापन
जीसस जॉर्ज और रोनाल्डो के साथ उनकी मां
- फोटो : AP
विस्तार
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनकी मां डोलोरेस एवेइरो ने पुर्तगाल टीम पर अपने बेटे को धोखा देने का आरोप लगाया है। इस पर टीम के मुख्य कोच जॉर्ज जीसस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह रोनाल्डो की मां का सम्मान करते हैं और उनकी बातों को स्वाभाविक मानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
रोनाल्डो की मां ने टीम पर लगाया धोखा देने का आरोप
डोलोरेस एवेइरो ने शनिवार को डेनमार्क के खिलाफ पुर्तगाल की 1-4 से हार के बाद नाराजगी जाहिर की थी। यह मुकाबला पांच नवंबर को रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा के बाद टीम का पहला मैच था। डोलोरेस ने कहा कि वह पुर्तगाल की हार से खुश थीं, क्योंकि टीम ने उनके बेटे के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया।
उन्होंने कहा, 'बेशक वह दुखी था। उन्होंने क्रिस्टियानो को धोखा दिया और मैं भी दुखी हूं। यह हार पूरी तरह जायज थी और मुझे इससे खुशी हुई। सम्मान समारोह उसके सामने होना चाहिए था, उसकी गैरमौजूदगी में नहीं।'दरअसल, डोलोरेस का मानना है कि रोनाल्डो के सम्मान में आयोजित समारोह उनकी मौजूदगी में होना चाहिए था।

जॉर्ज जीसस बोले- मां तो मां होती है
डोलोरेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पुर्तगाल के कोच जॉर्ज जीसस ने कहा कि वह रोनाल्डो की मां का बेहद सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, 'शोर? नहीं। अब मुझे क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मां को भी जवाब देना होगा? मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। एक मां तो मां होती है, इसमें कोई दो राय नहीं। मैं उनकी बातों को समझता हूं।' जीसस ने आगे कहा, 'मैंने पढ़ा है कि उन्होंने अपने बच्चों को पालने में काफी मुश्किलों का सामना किया है। वह एक आदर्श मां हैं। यह सब स्वाभाविक और सामान्य है। इन बातों से हमारी टीम का ध्यान नहीं भटकेगा।'

रोनाल्डो को लेकर सवालों से नहीं बचेंगे कोच
जीसस ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि रोनाल्डो को लेकर सवाल कब खत्म होंगे। हालांकि, वह इन सवालों का जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह कब खत्म होगा। आप सवाल पूछते हैं और मुझे जवाब देना पड़ता है। अगर अगले साल भी आप क्रिस्टियानो को लेकर सवाल करेंगे तो मुझे जवाब देना होगा। मैं किसी भी सवाल से बचता नहीं हूं।'
गौरतलब है कि जीसस ने अल-नस्र में एक सीजन रोनाल्डो के साथ काम किया था। उनकी कोचिंग में टीम ने सऊदी प्रो लीग का खिताब जीता था। अब पुर्तगाल कोच के तौर पर उनके सामने टीम को नेशंस लीग में ग्रुप में शीर्ष स्थान दिलाने की चुनौती है। वेल्स के खिलाफ मुकाबले में एक अंक हासिल करते ही पुर्तगाल की शीर्ष स्थान पर जगह पक्की हो जाएगी।