Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone: Akvan likely to intensify into a severe storm by Wednesday

चक्रवात: अकवान के बुधवार को गंभीर तूफान में बदलने की संभावना, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर अलर्ट

Wed, 18 Nov 2026 08:52 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, अमरावती
आईएएनएस, अमरावती Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 08:52 AM IST
सार

चक्रवाती तूफान 'अकवान' तेजी से तीव्र हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह यह गंभीर और 19 नवंबर की शाम तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Cyclone: Akvan likely to intensify into a severe storm by Wednesday
अकवान तूफान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बुधवार को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर इसके 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। 'अकवान' के विकराल रूप के मद्देनजर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने क्या बताया? 
बुधवार रात 2.30 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की गति से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ा है। मंगलवार रात 11.30 बजे यह उसी क्षेत्र में 12.5° उत्तरी अक्षांश और 85.6° पूर्वी देशांतर के पास स्थित था।
विज्ञापन


यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 590 किमी पूर्व, त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 640 किमी उत्तर-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 630 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 630 किमी दक्षिण व दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (ओडिशा) से 760 किमी दक्षिण में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या तूफान का बदलेगा रूप?
इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बुधवार को सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 19 नवंबर की शाम के आसपास और अधिक तीव्र होकर एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' का रूप लेने की संभावना है।


वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान 'अकवान' के 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। उस समय यह एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में होगा, जिसमें हवा की निरंतर गति 120-130 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed