Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   morari-bapu-ram-katha-ujjain-bharat-swastik-yatra-accepting everyone core tenet of Shivatva-mohan-yadav

उज्जैन: मोरारी बापू बोले- सबको स्वीकारना ही शिवत्व का मूल मंत्र; सनातन परंपराओं के सम्मान पर दिया जोर

Wed, 18 Nov 2026 06:23 AM IST
देवेश त्रिपाठी आदित्य पाण्डेय, उज्जैन
आदित्य पाण्डेय, उज्जैन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2026 06:23 AM IST
सार

भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत उज्जैन में आयोजित राम कथा में मोरारी बापू ने सबको स्वीकार करने को वास्तविक शिवत्व बताया। उन्होंने सनातन धर्म और उसकी परंपराओं का सम्मान करने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा न करने वालों को मंदिरों और पवित्र तीर्थस्थलों में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
morari-bapu-ram-katha-ujjain-bharat-swastik-yatra-accepting everyone core tenet of Shivatva-mohan-yadav
कथावाचक मोरारी बापू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत आयोजित राम कथा में मंगलवार को मोरारी बापू ने सनातन धर्म, मंदिरों और शिवत्व की व्याख्या करते हुए कहा कि सबको स्वीकार करना ही वास्तविक शिवत्व है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सनातन धर्म का सम्मान नहीं करते और उसकी परंपराओं के विरोध में खड़े होते हैं, उन्हें मंदिरों और पवित्र तीर्थस्थलों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। देशभर के साधु संत कथा में मौजूद रहे।
विज्ञापन


महाकाल की नगरी में आयोजित कथा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मोरारी बापू के आगमन और राम कथा के साथ ही उन्हें लगता है कि सिंहस्थ उज्जैन कुंभ का शुभारंभ पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन




महादेव के चार तत्वों में समाया उज्जैन का स्वस्तिक
मोरारी बापू ने उज्जैन की आध्यात्मिक पहचान को भगवान शिव के स्वरूप से जोड़ते हुए कहा कि यहां का स्वस्तिक महादेव और महाकाल से जुड़े चार तत्वों भस्म, भिक्षा, भूत और भुजंग में समाहित है। ये चारों तत्व महादेव के दिव्य स्वरूप को दर्शाते हैं। शिव तत्व का सार है कि सबका स्वीकार हो। सभी को स्वीकार करना ही वास्तविक शिवत्व है। स्वीकार भाव ही शिवत्व का मूल है। साथ ही उन्होंने धार्मिक स्थलों और संस्थाओं के प्रति सम्मान को सर्वोपरि बताया। बापू ने कहा, यदि युवान भाई बहन रुद्राष्टक का पाठ करते करते स्नान करना, तो आपका नित्य महाकाल का रुद्राभिषेक हो जाएगा। उज्जैन की कथा में बापू ने श्रोताओं को महाकाल के भावात्मक स्वरूप का दर्शन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बापू की कथा से ही कुंभ शुरू होने का अहसास : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन बाबा महाकाल की पवित्र नगरी है, जहां हर सांस जीवन की अनमोलता और सत्कर्मों का महत्व याद दिलाती है। यह सौभाग्य की बात है कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम की धरती पर भारत स्वस्तिक यात्रा और राम कथा हो रही है। उन्होंने कहा कि पूज्य मोरारी बापू के आगमन और उनकी राम कथा से ऐसा लगता है कि सिंहस्थ उज्जैन कुंभ का शुभारंभ पहले ही हो चुका है। प्रदेश सरकार आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए काम कर रही है।



दो विशेष ट्रेनों से पहुंचे एक हजार श्रद्धालु
संतकृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित यात्रा के दूसरे चरण में करीब एक हजार श्रद्धालु मोरारी बापू के साथ उज्जैन पहुंचे। श्रद्धालु कैलाश भारत गौरव और चित्रकूट भारत गौरव नाम की दो विशेष ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं। इनमें क्रमशः 22 और 16 कोच हैं। यात्रा का उद्देश्य देश के पवित्र तीर्थस्थलों और विविध सांस्कृतिक परंपराओं को सनातन धर्म के शाश्वत आदर्शों के माध्यम से जोड़ना है। उज्जैन यात्रा का चौथा पड़ाव रहा।


सप्तपुरियों में शामिल है महाकाल की नगरी
मिराज ग्रुप के चेयरमैन और संतकृपा सनातन संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी मदन पालीवाल ने कहा कि उज्जैन सप्तपुरियों में शामिल है और सिंहस्थ कुंभ का प्रमुख केंद्र है। क्षिप्रा नदी के तट पर लाखों श्रद्धालु यहां जुटते हैं। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के कारण यह नगरी सदियों से आस्था का केंद्र रही है। मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed