Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
लखनऊ: गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में संगीत भवन अकादमी का 38 वां वार्षिक संगीत समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुति
{"_id":"6a4a841a690f7229150b5354","slug":"video-lkhanauu-gamata-nagara-sathata-uratha-akathama-ma-sagata-bhavana-akathama-ka-38-va-varashhaka-sagata-samaraha-kalkara-na-tha-parasatata-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में संगीत भवन अकादमी का 38 वां वार्षिक संगीत समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में संगीत भवन अकादमी का 38 वां वार्षिक संगीत समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुति
संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों को समर्पित रहा। भारतीय शास्त्रीय संगीत, वादन, गायन और कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने उपस्थित संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नौ सितारों के सामूहिक वाद्यवृंद से हुआ। राग मिश्र काफी, राग मिश्र पीलू तथा ताल दीपचंदी पर आधारित इस आकर्षक प्रस्तुति में मिहिका गांगली, प्रवीन गौण, भव्या गुप्ता, भव्या जैन, चंदा मैढ़, विजयश्री सिंह, अव्युक्ता, अथर्व श्रीवास्तव एवं अंतरा भट्टाचार्य ने सहभागिता की।
इसके उपरांत दुर्गा चालीसा रागमाला, संगीत भवन गीत, राग विहाग एवं राग ललित पर आधारित हनुमानाष्टक तथा तबला वादन समूह द्वारा तीनताल में पारंपरिक पेशकार, कायदे और चक्करदार टुकड़ों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। समारोह का समापन पारंपरिक कथक नृत्य से हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।