{"_id":"6a4a2d1537950039db031a69","slug":"video-nahan-municipal-council-vice-chairman-pradeep-sahotra-felicitation-ceremony-2026-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा का अभिनंदन, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा का अभिनंदन, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:38 PM IST
Link Copied
नगर परिषद नाहन के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा के सम्मान में रविवार को युवा वाल्मीकि समाज की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिरमौर, सोलन और शिमला से आए वाल्मीकि, रविदास और बंगाली समुदाय के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया।
समारोह में सोलन और शिमला से आए वाल्मीकि समाज के पार्षद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान एक दर्जन से अधिक संगठनों ने प्रदीप सहोत्रा को स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र भेंट कर बधाई दी।
युवा वाल्मीकि समाज के सदस्य एवं कार्यक्रम आयोजक राकेश पाहवा ने कहा कि नगर परिषद नाहन के उपाध्यक्ष पद तक पहुंचना समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदीप सहोत्रा समाज के साथ-साथ पूरे नाहन शहर के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदीप सहोत्रा ने सभी संगठनों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे सभी वर्गों को साथ लेकर नगर के विकास के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि नाहन कभी अपनी स्वच्छता और साफ-सुथरी व्यवस्था के लिए जाना जाता था। शहर की उस पहचान को फिर से स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने के मुद्दे को भी प्राथमिकता से उठाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।