Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
One should never be afraid of the police; 65 female students from the Government Senior Secondary School, Ludas (Hisar), visited the police station.
{"_id":"6a4a2cbbfbaa47dab7028fed","slug":"video-one-should-never-be-afraid-of-the-police-65-female-students-from-the-government-senior-secondary-school-ludas-hisar-visited-the-police-station-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देखकर कभी डरना नहीं चाहिए, हिसार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुदास की 65 छात्राओं ने किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को देखकर कभी डरना नहीं चाहिए, हिसार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुदास की 65 छात्राओं ने किया भ्रमण
छात्राओं को पुलिस को देखकर कभी डरना नहीं चाहिए ,पुलिस आपकी दोस्त है। पुलिस को देख खुद को सुरक्षित महसूस करना चाहिए। पुलिस आपके की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं। कहीं पर भी मुसीबत में फस जाएं तो 112 नंबर डायल करें। छोटे बच्चे तथा महिलाएं 1098 पर भी कॉल कर सकती हैं। मुसीबत में कभी चुप न रहें, ऐसा करने पर अपराधियों के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। दस मिनट में आप तक पुलिस सहायता पहुंचेगी। महिला थाना पुलिस की ने थाना में पहुंची छात्राओं को यह संदेश दिया। हेड कांस्टेबल अनिता कहा कि यदि किसी के साथ छेड़छाड़ हो तो डरकर चुप रहने के बजाय उसका खुलकर विरोध करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। छात्राओं को गुड टच तथा बेड टच के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको कोई गलत तरीके से छूने की कोशिश करे तो अपने माता-पिता, अपने शिक्षकों या पुलिस को बताएं।
अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुदास की 65 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए महिला थाना पहुंची। जहां उन्हें पुलिस अधिकारियों ने आत्मरक्षा, सुरक्षा उपायों व कानून से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को थाने के शिकायत कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय का अवलोकन करवाया गया। छात्राओं को बताया कि थाने में प्रवेश के बाद रजिस्टर में एंट्री कैसे की जाती है, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया क्या है और पुलिस आपात स्थिति में कैसे तुरंत सहायता उपलब्ध कराती है। सेल्फ डिफेंस हर लड़की में आत्मविश्वास बढ़ाता है। वहीं हेड कांस्टेबल सुमन ने कहा कि पुलिस 24 घंटे महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध है और किसी भी परेशानी में तुरंत मदद ली जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।