फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Worn-out tires are slowing down the speed of Roadways buses; staff claim that more than 20 buses stay parked in the workshop every day

Hisar News: रोडवेज बसों की रफ्तार पर घिसे टायरों ने लगाया ब्रेक, कर्मियाें का दावा-रोज 20 से ज्यादा बसें वर्कशॉप में रहती हैं खड़ी

Sun, 20 Sep 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 20 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Worn-out tires are slowing down the speed of Roadways buses; staff claim that more than 20 buses stay parked in the workshop every day
हांसी में खड़ी बदहाल टायर के कारण रोडवेज बस7 
हांसी। हांसी रोडवेज सब डिपो में बसों की मेंटेनेंस, टायरों और स्टाफ की कमी को लेकर रोडवेज कर्मचारी यूनियन महासंघ ने सवाल उठाए हैं। कर्मचारियों को भुगतान में देरी का मुद्दा भी बैठक में उठा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

20 सितंबर को हुई बैठक में महासंघ के प्रधान मंजीत सोरखी, उपप्रधान सुभाष, सचिव प्रदीप फौजी, नरेश बूरा, सुखदीप बामल और कमल पन्नू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने बताया कि चालक और परिचालकों के साथ आए दिन झगड़े होते हैं। रूट पर खुले पैसों की समस्या बनी हुई है। एलटीसी और रात्रि भत्ते के भुगतान में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का दावा है कि हांसी सब डिपो की आधे से ज्यादा बसों का समय पर मेंटेनेंस नहीं हो रहा। फरवरी से सितंबर तक महज दो नए टायर उपलब्ध करवाए गए। करीब 15 से 20 पुराने और रीसोल टायरों के सहारे बसें चलाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि इन बसों से रोज हजारों यात्री और बच्चे दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, पानीपत, हरिद्वार सहित ग्रामीण क्षेत्रों तक सफर करते हैं। ऐसे में बसों की तकनीकी स्थिति यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
यूनियन के अनुसार हांसी वर्कशॉप में रोज 20 से ज्यादा बसें खराब हालत में खड़ी रहती हैं। इससे कई बसें रूट पर नहीं जा पातीं या निर्धारित चक्कर पूरे नहीं कर पातीं। कर्मचारियों ने इससे यात्रियों को परेशानी और विभाग के राजस्व को नुकसान होने का दावा किया।

बैठक में मैकेनिकों की भर्ती और पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग की गई। यूनियन ने अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का जल्द समाधान कराने की बात कही।
साझा समिति हिसार की ओर से 22 सितंबर को होने वाली गेट मीटिंग में अधिक कर्मचारियों की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। महाप्रबंधक के खिलाफ प्रस्तावित धरने में भूमिका निभाने पर कर्मचारियों ने सहमति जताई। प्रधान मंजीत सोरखी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के साथ यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का भी जल्द समाधान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed