{"_id":"6a4aa77491a1cfc433044dd5","slug":"video-border-traders-leave-for-gunji-for-india-china-trade-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारत-चीन व्यापार को सीमांत के व्यापारी गुंजी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारत-चीन व्यापार को सीमांत के व्यापारी गुंजी रवाना
एक जून से शुरू हुई भारत-चीन व्यापार की प्रक्रिया के बाद रविवार को करीब 15 व्यापारी सामान के साथ गुंजी को रवाना होना शुरू हो गए हैं। व्यापारी चीन प्रशासन की समय सारिणी का इंतजार कर रहे हैं। पहले व्यापारियों को आठ जुलाई को लिपुपास दर्रे से तकलाकोट में प्रवेश करना था। अब धारचूला प्रशासन चीन सरकार के मेल का इंतजार कर रहा है। कोरोना काल के छह साल बाद शुरू हो रहे भारत-चीन व्यापार को लेकर इस बार व्यापारियों में काफी उत्सुकता है। प्रशासन की ओर से अभी तक 49 व्यापारी, 44 सहायक और 25 पोर्टर के पास बनाए जा चुके हैं। शनिवार को भी 20 व्यापारी और सहायकों ने ट्रेड पास के लिए आवेदन किया है। अभी तक कुल 183 व्यापारी एवं सहायकों ने पास के लिए आवेदन किया है। व्यापारियों ने पहले ही अपना सामान अग्रिम पड़ावों में पहुंचा दिया है। एसडीएम एवं ट्रेड अधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि चीन सरकार की ओर से व्यापारियों के तकलाकोट मंडी के लिए मूवमेंट के बारे में जानकारी ली गई है जिससे कि वह वहां वाहनों की व्यवस्था कर सकें। इसकी जानकारी उन्हें दी गई है। अब वहां से जवाबी मेल का इंतजार है। जवाब आते ही व्यापारी आठ या नौ जुलाई को लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट मंडी में प्रवेश कर जाएंगे। बताया जा रहा है कि चीन सरकार लिपुलेख स्थित अपनी सीमा से व्यापारियों एवं उनके सामान को वाहनों के जरिए मंडी तक ले जाएगी।
ट्रेड एवं पर्यटन अधिकारी का कराएं तकलाकोट भ्रमण
पिथौरागढ़ । भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रोंकली एवं महासचिव दौलत सिंह रायपा ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेज व्यापारियों की समस्याओं को जानने, उनका समाधान किए जाने को लेकर ट्रेड अधिकारी गुंजी और पर्यटन अधिकारी को चीन की मंडी तकलाकोट का आधिकारिक भ्रमण कराए जाने का अनुरोध किया है। कहा है कि इससे उन्हें व्यापारियों की समस्याओं का धरातल पर समझने का मौका मिलेगा। संवाद
सीमांत के व्यापारियों में है खासा उत्साह
धारचूला। कोरोना काल के बाद शुरू हो रहे भारत-चीन व्यापार को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है। वरिष्ठ व्यापारी रतन सिंह रायपा ने बताया कि वह वर्ष 1992 से लगातार तकलाकोट मंडी जा रहे हैं। उन्होंने व्यापार के साथ ही चीन-तिब्बत के साथ संबंध बेहतर होने की उम्मीद जताई है। वर्ष 2008 से तकलाकोट व्यापार को जा रही अर्चना गर्ब्याल ने बताया कि कोराना काल के बाद अब व्यापार शुरू होने से सीमांत के व्यापारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बेहतर व्यापार की उम्मीद जताई है। भारत-चीन व्यापार समिति के कोषाध्यक्ष चक्र सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सात को गुंजी में कस्टम जांच के बाद व्यापारी आठ जुलाई से तकलाकोट मंडी में प्रवेश करना शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।