{"_id":"6a4b1bcd90c8c9ccd00cbe8d","slug":"video-rama-mathara-caugdhhava-cara-para-pavana-padaya-bl-ayathhayavasaya-ka-bthanama-na-kara-thashhaya-para-ha-kararavaii-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पवन पांडेय बोले- अयोध्यावासियों को बदनाम न करें, दोषियों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पवन पांडेय बोले- अयोध्यावासियों को बदनाम न करें, दोषियों पर हो कार्रवाई
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने अयोध्यावासियों का बचाव किया। कहा कि पूरे शहर को बदनाम करना उचित नहीं है। यदि किसी पर आरोप हैं तो वे केवल दोषियों पर लगाए जाएं। पांडेय ने कहा कि कथित चोरी की घटना से अयोध्यावासी भी आहत हैं व मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट से जुड़े जिम्मेदार लोगों के संरक्षण में यह घटना हुई। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मामला उठाए जाने के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणियां कर रहे हैं, लेकिन इससे सच्चाई नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पहचान उसकी आस्था और मर्यादा है, इसलिए पूरे शहर और अयोध्यावासियों पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।