Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Kejriwal's guarantee of a drug-free Punjab has failed, the government is busy with jokes and theatrics: Kewal Singh Dhillon
{"_id":"6a4b1a8e32e9bc7aea021a64","slug":"video-kejriwals-guarantee-of-a-drug-free-punjab-has-failed-the-government-is-busy-with-jokes-and-theatrics-kewal-singh-dhillon-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल, चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त सरकार: केवल सिंह ढिल्लों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल, चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त सरकार: केवल सिंह ढिल्लों
होशियारपुर जेल मामला सरकार के काम दिखा रहा, पंजाब कांग्रेस आंतरिक कलह और नेतृत्व की लड़ाई में उलझ मुद्दों से भटकी
जालंधर। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद पंजाब से नशा खत्म करने की गारंटी पूरी तरह खोखली साबित हुई है। बल्कि नशे का प्रवाह पहले से कई गुना बढ़ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि राज्य से नशा केवल तीन महीनों में जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल बाद भी नशा खत्म होना तो दूर की बात है, बल्कि बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नशे की भेंट चढ़ रही है और सरकार का ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान पूरी तरह विफल हो चुका है। होशियारपुर जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट की गिरफ्तारी के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि जेलों में खुलेआम नशा बिकना सरकार की नाकामी को सिद्ध करता है। इसी जेल से वीडियो वायरल होना जेलों में खुलेआम मोबाइल फोन चलने का भी प्रमाण है। सरकार को सब कुछ पता होने के बावजूद वह चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय गैंगस्टरवाद, नशे, बेरोज़गारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जूझ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री बेंगलुरु में छुट्टियां मना रहे हैं। ढिल्लों ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब इस समय लावारिस हो चुका है और दिल्ली से हारे हुए घोटालेबाज़ राज्य को चला रहे हैं, जबकि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास की रफ्तार तेज है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एक समय विकास के मामले में देश में पहले स्थान पर रहने वाला पंजाब आज 18वें स्थान पर खिसक गया है, जबकि 17वें स्थान पर रहने वाला उत्तर प्रदेश आज दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार उद्योग लग रहे हैं, कानून-व्यवस्था बेहतर है और पंजाब में फिर से खुशहाली केवल भाजपा सरकार ही ला सकती है। महिलाओं को दिए गए 1000 रुपये प्रति माह योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 51 महीनों के 51,000 रुपये देने के बजाय केवल तीन महीनों की राशि देकर सरकार केवल ड्रामेबाज़ी कर रही है, जिससे पंजाब की महिलाओं के साथ बड़े स्तर पर धोखा हुआ है।
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए ढिल्लों ने कहा कि पार्टी आंतरिक कलह और नेतृत्व की लड़ाई में उलझी हुई है तथा पंजाब के लोगों से उसका कोई सरोकार नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी 2027 में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के ‘सरकार-ए-खालसा’ के संकल्प को लेकर पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग दुखी है और लोगों के लिए एकमात्र उम्मीद भारतीय जनता पार्टी है।
मनमोहन सिंह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।